Connect with us

बलिया स्पेशल

बलिया प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी,जानें क्या खुला क्या बंद !

Published

on

बलिया: लॉकडाउन के बीच लोगों को आसानी से निर्धारित मूल्य पर फल, सब्जी व अन्य आवश्यक वस्तुएं मिल जाए, इसके लिए सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों में मोबाइल दुकानों की स्थापना की गई है।

बलिया नगरपालिका में पांच और रसड़ा नगरपालिका में दो-दो सचल दुकानें स्थापित है। सभी नगर पंचायत में भी एक-एक मोबाइल दुकान चलेगी। इसके अलावा सभी नगरपालिका एवं नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में एक जनरल स्टोर, एक फल की दुकान तथा एक सब्जी की दुकान खोली जा रही है, जो सुबह 7बजे से 11बजे तक 4 घंटे चालू रहेगी।

मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि इन दुकानों के माध्यम से विभिन्न वार्ड और गली मोहल्ले में और गली मोहल्ले में में में भ्रमण कर वितरण किया जाएगा। रेट की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इन दुकानों पर टमाटर 40 रुपये प्रति किलो, मिर्च 80 रुपये, आलू 24 रुपये, प्याज 32 रुपये, अदरक 60 रुपये, लहसुन 120 रुपये दिया जाएगा।

इसी प्रकार केला 40 रुपये प्रति दर्जन, अंगूर 60 रुपया व संतरा 35 रुपये प्रति किलो की दर निर्धारित है। कुछ ठेले भी अधिकृत किया जा रहे हैं, जिनके माध्यम से सब्जी और फल का वितरण होगा। वे विभिन्न गली मोहल्लों में घूम-घूम कर सामग्री की विक्री निर्धारित दर पर करेंगे।

इन वाहनों पर बनी है मोबाइल दुकानें

जिला पूर्ति अधिकारी केजी पांडेय ने बताया कि हल्के वाहन पिकअप पर मोबाइल दुकानें संचालित होंगी। नगर मजिस्ट्रेट द्वारा इन वाहनों को पास जारी किया गया है, जिसके अनुसार दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक ये चलेंगे।

उन्होंने बताया कि बलिया नगरपालिका में UP 60 T 4431, UP60T 9823, UP60T 0331, UP60T4959, UP60T 6025 गाड़ी रहेगी। नगरपालिका रसड़ा में UP60T1931 व UP60T 3761 चलेगी। इसी प्रकार नगर पंचायत सिकन्दरपुर में UP60T7689, बैरिया में UP60T 0933, मनियर में UP60T 5748, चितबड़ागांव में UP60T 4407, बांसडीह में UP60T 3585, रेवती में UP60T 5659, सहतवार में UP60T 2388 व बेल्थरारोड में UP60T 6591 नम्बर की गाड़ी सचल दुकान में चलेगी। आगे जरूरत पड़ने पर इन गाड़ियों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

बैंक एटीएम खुले रहेंगे

मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के बीच बैंक और एटीएम खुले रहेंगे। इसके अलावा डाकघर, संचार माध्यम तथा अन्य जरूरी सेवाओं को भी खुला रखने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विदेश या देश के महानगरों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के आइसोलेशन एवं उनके चिन्हांकन का कार्य ब्लॉक स्तर पर बनाई गई टीम द्वारा किया जा रहा है। ऐसे व्यक्तियों को घर पर आइसोलेट करने के निर्देश दिए गए हैं और उसकी निगरानी भी की जा रही है। ऐसे लोग के घर नोटिस चस्पा की जा रही है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Published

on

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

featured

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Published

on

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।

कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

बलिया स्पेशल

बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ

Published

on

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।

समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!