बलिया स्पेशल
दिल्ली अब दूर नहीं: यमुना-पूर्वांचल-आगरा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा बलिया, जानें खास बातें
बलिया डेस्क- बलिया वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को बलिया से जोड़ने के लिये लिंक वे बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश मंत्रिमण्डल ने इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने के निर्णय को सोमवार को मंजूरी दे दी।राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मंत्रिमण्डल की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को बलिया से जोड़ने के लिये लिंक वे बनाया जाएगा।
इसके वास्ते डीपीआर बनाने के लिये मंत्रिमण्डल ने मंजूरी दे दी। यह डीपीआर छह माह में तैयार हो जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब 40 किलोमीटर का यह लिंक वे चार लेन का होगा।यूपीडा के अध्यक्ष अवनीश अवस्थी ने इस बारे में विस्तृत जानकारी दी कि बलिया लिंक वे पर प्रति किलोमीटर 40 करोड़ रुपये का खर्च आयेगा। इस पूरे मार्ग की अनुमानित लागत 1500 से 1600 करोड़ रुपये के बीच होगी।
उन्होंने बताया कि इस लिंक वे के बन जाने से यमुना एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और आगरा एक्सप्रेस का सम्पर्क बिहार की सीमा से जुड़ जाएगा। वहीँ गाजीपुर से बलिया तक बनने वाला एक्सप्रेस- वे चार लेन का होगा। छह महीने में डीपीआर बन जाएगी। इसमें 40 करोड़ रुपये प्रति किमी का खर्च आएगा।
खास बातें- बलिया लिंक एक्सप्रेस वे की लागत करीब 1600 करोड़ रुपये आने का अनुमान है यह एक्सप्रेस वे गाजीपुर से थोड़ा पहले शुरू होगा और बलिया शहर से आगे बिहार सीमा तक जाएगा बलिया से गाजीपुर जोड़ने के लिए तीन विकल्प गाजीपुर-बलिया मार्ग एनएच-31, मोहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मार्ग व कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग है। बलिया को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ने की मांग बलिया के जनप्रतिनिधि काफी समय से करते रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस साल विधानसभा में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को गाजीपुर से आगे बलिया तक जोड़ने का ऐलान किया था। अगर बिहार सरकार अपने यहां पटना से बलिया तक एक्सप्रेस वे बनाती है तो पटना से नोएडा तक का सफर एक्सप्रेस वे के जरिए खासा आसान हो जाएगा।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


