बलिया स्पेशल
इंडियन आइडल के टॉप 30 में पहुँचे बलिया के पल्लव सिंह, इस तरह जीत की उम्मीद…
बलिया डेस्क– बलिया के पल्लव सिंह ने टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के टॉप 30 कंटेस्टेंट में अपनी जगह बना ली है. और इसी के साथ उन्होंने अपने जीत की उम्मीद बरकार रखी हुई है. वहीँ इंडियन आइडल सीजन 11 में अब ऑडिशन प्रक्रिया बंद हो चुका है. देशभर के कई राज्यों से कंटेस्टेंट हिस्सा लेने आए जिसमें से तीनों जजेज ने टॉप 30 कंटेस्टेंट को सेलेक्ट कर लिया. गोल्डने टिकट पाए ये 35 कंटेस्टेंट के बीच सुरों का कड़ा
मुकाबला होगा जिसमें से टॉप 15 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा जिसका प्रसारण आने वाले वीकेंड में किया जाएगा. गौरतलब है पहले एपिसोड में पल्लव ने जलवा बिखेरते हुए अपनी गायकी से सबका दिल जीत लिया था. जिसका विडियो भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था. जिसके बाद अब लोग पल्लव को नए गाने पर गाते देखना चाहते है.
अपने पहले वीडियो में वह “दिल तो बच्चा है” गाना गाकर लोगों पर अपना जादू चला रहे थे. राहत फतह अली खान के गाने को पल्लव सिंह ने बेहद बढ़ियाँ अन्दाज़ में गाया था. बता दें की बलिया जिले के डागरबाद हल्दी थाना क्षेत्र के रहने वाले पल्लव सिंह ने इसी साल आरके मिशन स्कूल सागरपाली से नर्सरी से बारहवीं तक की पढाई पूरी की है. फिलहाल वो दिल्ली के बेहतरीन संगीत कॉलेज गंधर्व विश्वविद्यालय के छात्र हैं.
पल्लव देश के कई शहरों मे हुए संगीत कम्पटीशन में अपना डंका बजा चुके हैं.गाने के साथ साथ खाना बनाने का भी शौक़ है. क्लास रूम से लेकर दोस्तों के बीच हमेशा गानों की धुनों पर गुनगुनाने वाले पल्लव को अपने इस शौक़ और पैशन के लिए घर वालों से काफ़ी डांट सुनने को मिलती थी. लेकिन गाने को लेकर उनका जुनून कम न हुआ.ख़ैर, इस बात का अंदाज़ा शायद ही किसी को होगा पल्लव मुक़ाम तक पहुँचेंगे और बलिया का नाम देश भर में रोशन करेंगे.
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


