Uncategorized
मदरसे को लेकर यूपी सरकार का बड़ा कदम, मुंशी-मोलवी और आलिम की…
उत्तर प्रदेश के मदरसों में पढ़ने वाले विद्यार्थी के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है। दोस्तों ऐसे तो चुनाव आते ही लोग धार्मिक मामलों को मुद्दा बना लेते हैं लेकिन सच बात तो यह है कि हिंदुस्तान ही एक ऐसा स्थान है जहां हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्मों को सामान्य रूप से मान्यता दी जाती है और सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है और इस बात का जीता जागता उदाहरण दिया है योगी आदित्यनाथ ने ।

दोस्तों योगी सरकार ने अब तक के अपने कार्यकाल में केवल हिंदुओं के लिए ही नहीं बल्कि सभी धर्मों के लिए काम किया है और खासकर मुस्लिम भाई बहनों के लिए तो कदम कदम पर उन्होंने उदाहरण पेश किए हैं । अभी कुछ दिनों पहले तीन तलाक को लेकर नए कानून बनाए गए , उसके बाद बकरीद एवं मोहर्रम को लेकर योगी आदित्यनाथ ने कड़े निर्देश और सुरक्षा के आदेश दिए थे और अब योगी सरकार ने मदरसों की शिक्षा के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है ।
दोस्तों अब मदरसों की शिक्षा में मुंशी ,मौलवी और आलिम की डिग्री को सेकंडरी और सीनियर सेकेंडरी के नाम से जाना जाएगा । योगी सरकार का यह कदम इस बात का विश्वास दिलाता है कि योगी सरकार न केवल अन्य क्षेत्रों में बल्कि मदरसों के लिए भी लगातार सक्रियता दिखा रहे हैं। मदरसों के छात्रों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है ।

दरअसल मदरसों की शिक्षा मुंशी, मौलवी और आलिम को लेकर विद्यार्थियों में हमेशा से ही संदेह बना रहता था। लेकिन योगी सरकार ने इस दिशा में काम करते हुए मदरसों के छात्रों को बड़ी राहत दी है और यह फैसला लिया है कि मुंशी मौलवी को सेकेंडरी एवं आलिम को सीनियर सेकेंडरी के नाम से ही जाना जाएगा। अब इसमें कोई संदेह नहीं होगा।
दोस्तों सूत्रों की मानें तो यह समस्या बहुत समय से चली आ रही है लेकिन योगी सरकार ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जिसे मदरसा बोर्ड पाठ्यक्रम समिति ने भी मंजूरी दे दी है । योगी सरकार के इस निर्णय के बाद मदरसों के छात्र भी प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा ले सकेंगे।

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured3 weeks agoधूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?
-
featured1 week agoआवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश
-
featured1 day ago‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन





