Uncategorized
सलमान के शो नच बलिए पर बच्चों ने क्यूँ पढ़ी कुरान, जानिये वजह ….
हाल ही में छोटे पर्दे पर रियलिटी शो नच बलिए ने फिर से दस्तक दी है । यह नच बलिए का 9वा सीजन है देखते ही देखते नच बलिए को 8 साल हो चुके हैं लेकिन इस बार के सीजन में शो की टीआरपी आसमान को छू रही है । इस बार शो की थीम थोड़ी सी हटके है हर बार की तरह इसमें रियल लाइफ पार्टनर तो शामिल होंगे ही लेकिन साथ में 5 एक्स कपल भी शामिल होंगे । शो को जज कर रहे हैं रवीना टंडन और अहमद खान और होस्ट कर रहे हैं मनीष पौल और वलूशा डिसूजा ।

आपको बता दें कि नच बलिए नाइन को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। दोस्तों खबरें मिली है कि नच बलिए के सेट पर कुछ बच्चों ने कुरान पढ़ी है हालांकि इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है और ना ही किसी फोटो में यह साफ जाहिर हुआ है लेकिन स्पॉट बॉय का कहना है कि नच बलिए के सेट पर लगातार हो रहे हादसों कारण मदरसों के कुछ बच्चों को बुलवाकर उनसे कुरान पढ़वाई गई है।
मामला दरअसल यह है दोस्तों कि कुछ दिनों से नच बलिए के सेट पर लगातार छोटे-छोटे हादसे हो ही रहे हैं जैसे कि सबसे पहले शांतनु की गर्लफ्रेंड नितयामि शिकारे को घुटनों में चोट लग गई और फिर उसके बाद अनीता हसनंदानी के पति बीमार हो गए ऐसे में कुछ लोग का मानना था कि इन हादसों को रोकने के लिए और शो को शुरू करने से पहले मदरसों के कुछ बच्चों को बुलाकर यहां कुरान पढवा लेना चाहिए ताकि यहां पर हो रहे छोटे मोटे हादसे बंद हो जाए और शो सही तरीके से चलने लगे।
शो के प्रोड्यूसर सलमान खान इस शो के पहले एपिसोड में नजर आए थे और अपने अनोखे कांसेप्ट की वजह से यह शो दर्शकों में काफी हिट हो गया है । अभी जल्दी ही कसौटी जिंदगी के मुख्य कलाकार अनुराग और प्रेरणा के नाम से चर्चित चेहरे इस शो में एक अलग अंदाज में डांस करते नजर आए । दोस्तों इस सीजन में टीवी की कई पॉपुलर हस्तियों ने भाग लिया है जिनमें से एक है टीवी की चहेती बहू अनीता हसनंदानी उन्होंने अपने पति के साथ इस शो में हिस्सा लिया है। तो वही उर्वशी ढोलकिया अपने एक्स बॉयफ्रेंड और श्रद्धा आर्य अपनी बॉयफ्रेंड के साथ डांस करती हुई नजर आने वाली है .

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured16 hours agoधूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?
-
featured1 day agoफेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
-
featured5 days agoजननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
-
बलिया5 days agoअघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन
-
featured5 days agoलखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?
-
featured4 days agoएक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन
-
बलिया5 days agoबलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला





