Uncategorized
3’70 को लेकर मणिशंकर अय्यर ने खो’ली ज़बा’न, कहा – इस सरका’र ने भारत के …
हम आप को देने जा रहे हैं जम्मू एंड कश्मीर से जुड़ी एक बड़ी खबर । जम्मू कश्मीर अब एक केंद्र शासित प्रदेश होगा ।जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 35A हटाया गया है। मोदी सरकार ने 370 में जम्मू कश्मीर को मिले विशेष अधिकार को अब खत्म कर करने का फैसला ले लिया है । इतना ही नहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसकी मंजूरी भी दे दी है।
आपको बता दें कि बहुत दिन से आर्टिकल 370 को हटाने की बहस चल रही थी और सोमवार को अमित शाह ने संसद में इस बिल को पेश करते हुए कहा कि कश्मीर में यह गलत धारणा बन चुकी है कि अनुच्छेद 370 के कारण ही कश्मीर भारत के साथ हैं जबकि सत्य यह है कि कश्मीर भारत के साथ वलय पत्र के कारण है वलय पत्र में 1947 में हस्ताक्षर किए गए थे।
दोस्तों अमित शाह ने अपने बिल को पेश करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने वोट बैंक के डर से धारा 370 पर ध्यान ही नहीं दिया और ना ही कभी इस मुद्दे को उठाया लेकिन हम ऐसा नहीं कर सकते हैं हमारे पास इच्छाशक्ति है हमें वोट बैंक की कोई परवाह नहीं है और ना ही कोई डर है। आपको बता दें कि जिस समय गृहमंत्री अमित शाह ने बिल पेश किया तो अधिकतर राजनीतिक दल इस बिल से सहमत थे लेकिन कुछ लोग और कुछ पार्टियां इसके विरोध में खड़े हो गए।
जिनमें इस वक्त जो नाम सब से उभर कर सामने आ रहा है वह है मणिशंकर अय्यर का । कॉन्ग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने संसद में हुई बहस में विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार मोहम्मद अली जिन्ना के सपने को पूरा कर रही है । मणिशंकर अय्यर ने इस बिल को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला किया।
उन्होंने यह भी कहा कि जिन्ना जो चाहता था 370 हटने के बाद अब वही होगा । दोस्तों आप सब तो जानते ही होंगे कि मोहम्मद अली जिन्ना को पाकिस्तान का कायदे आजम कहा जाता था और पहले से ही हिंदुस्तान में मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर कई विवाद खड़े हो चुके हैं। अमित शाह द्वारा पेश किए गए इस बिल के कारण एक बार फिर से लोगों में मोहम्मद अली जिन्ना का नाम चर्चित हो रहा है। सरकार के इस फैसले से कुछ लोग सहमत हैं तो कुछरे लोग नाराज भी हैं जिनमें से मणिशंकर एक हैं।
जबकि गृह मंत्री अमित शाह का कहना है कि हमें इस बिल को पास करने में 1 मिनट भी नहीं लगाना चाहिए और यदि मुझे इस मुद्दे पर डिबेट या बहस भी करनी पड़ी तो मुझे मंजूर है ।

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





