Uncategorized
रोहित समर्थ’को के लिए बड़ी खुश’खबरी, सब’को पछाड़ र’च दिया इति’हास …
आप भी क्रिकेट के दीवाने हैं तो हम आपके लिए लाए हैं क्रिकेट से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी। दोस्तो टीम इंडिया के उप कप्तान रोहित शर्मा ने रच दिया है इतिहास और तोड़ दिए हैं छक्कों के सारे रिकॉर्ड। रोहित शर्मा ने रविवार शाम को इंटरनेशनल T20 का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी दूसरी पारी के अर्धशतक के बाद दूसरा छक्का जमाते हुए क्रिस गेल को पछाड़ दिया और अब रोहित शर्मा बन चुके हैं नए सिक्सर किंग ।

इस मैच के साथ रोहित शर्मा के नाम पंचानवे T20 टेस्ट मैच के 104 छक्के थे जबकि क्रिस गेल ने अब तक 105 छक्के मारे हैं। लेकिन रविवार शाम को सुनील नरीन की वॉल पर भारतीय क्रिकेट टीम के 11 वें ओवर में रोहित शर्मा ने 106 छक्के मार के क्रिस गेल के 105 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।हालांकि क्रिस गेल ने महज 58 मैचों में 105 छक्के जड़े थे। रोहित शर्मा ने 95 मैचों में 106 छक्के मारे हैं।
106 छक्के मारकर रोहित शर्मा ने रच दिया है ।इतिहास तोड़ दिए छक्कों के सभी रिकॉर्ड और अपने नाम कर लिया है नए सिक्सर किंग का खिताब । दोस्तों सिर्फ इतना ही नहीं रोहित शर्मा ने इस बार सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं इस T20 मैच में शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाने का भी रिकॉर्ड बनाया है उन्होंने अबतक में 2422 रन बनाए हैं रोहित शर्मा इस फॉर्मेट पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन चुके हैं। जैसे-जैसे टीम इंडिया पुराने खिलाड़ियों से खिलाड़ियों की तरफ बढ़ रही है वैसे-वैसे टीम इंडिया के खिलाड़ी ने चमत्कार दिखाते हुए नजर आ रहे हैं ।
रोहित शर्मा के इस नए रिकॉर्ड से उनके फैन काफी उत्सुक है सोशल मीडिया हो या आम जनता सभी रोहित जा रही है रोहित का इस तरह का प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए बहुत ही गौरवान्वित है। इससे पहले शिक्षा की उसके नाम से जाने जाने वाले क्रिस गेल ने सबसे अपने नाम किया था मैच में रोहित शर्मा ने क्रिस गेल से भी अधिक छक्के जड़कर दर्शकों को हैरान कर दिया ।

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





