बलिया स्पेशल
अब बलिया से चलेगी ‘सुहेलदेव’ और ‘बांद्रा’ एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी स्वीकृति
बलिया- गाजीपुर से नयी दिल्ली के लिए चलने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस तथा बांद्रा को जाने वाली ‘बांद्रा एक्सप्रेस’ बहुत जल्द बलिया से चलेगी।
रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के बाद डीआरएम स्तर पर इस दिशा में तैयारी तेज हो गयी है। उम्मीद की जा रही है कि एक महीने के अंदर ही दोनों ट्रेनों के बलिया से संचालन की तिथि व समय सारिणी घोषित हो जाएगी।
इनके अलावा छपरा से बलिया होते हुए वाराणसी के लिए एक नयी ईएमयू ट्रेन भी जल्द शुरू होने वाली है। बतौर रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने गाजीपुर से नयी दिल्ली के लिए सुहेलदेव एक्सप्रेस का संचालन शुरू कराया था। ट्रेन को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरी झंडी दिखायी थी। इस ट्रेन को बलिया तक बढ़ाने की मांग उसी समय से चल रही थी।
बलिया के तत्कालीन सांसद भरत सिंह ने इसके लिए रेल मंत्रालय में पत्राचार भी किया। हालांकि बात नहीं बनी। केन्द्र में दोबारा भाजपा की सरकार बनी और बलिया से वीरेन्द्र सिंह मस्त सांसद चुने गए। पिछले दिनों मस्त ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद यादव से मिलकर सुहेलदेव एक्सप्रेस के साथ ही गाजीपुर से बांद्रा तक जाने वाली ट्रेन को भी बलिया से संचालित कराने की मांग की थी।
सुहेलदेव एक्सप्रेस गाजीपुर से सप्ताह में चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को चलती है। जबकि बांद्रा गाजीपुर से सप्ताह में दो दिन मंगलवार व रविवार को संचालित होती है। रेल सूत्रों की मानें तो रेलवे बोर्ड ने इसके लिए अपनी सहमति दे दी है।
इसके बाद डीआरएम स्तर पर प्रक्रिया तेज हो गयी है। दो दिन पहले डीआरएम के बलिया दौरे को भी इसी नजरिए से देखा जा रहा है। बलिया से फिलहाल सिर्फ भृगु एक्सप्रेस बलिया से नयी दिल्ली के लिए एकमात्र भृगु एक्सप्रेस का संचालन होता है।
यह ट्रेन बलिया से सप्ताह में एक दिन प्रत्येक रविवार को रवाना होती है। इसके अलावा नयी दिल्ली के लिए सद्भावना व सेनानी एक्सप्रेस बलिया होकर जाती है। भृगु एक्सप्रेस के बाद सुहेलदेव एक्सप्रेस के भी बलिया से संचालित होने पर यहां के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसी प्रकार मुम्बई के लिए भी एकमात्र पवन एक्सप्रेस बलिया होकर जाती है।
बांद्रा एक्सप्रेस के बलिया से संचालित होने पर आम लोगों के साथ ही व्यापारियों को काफी सहुलियत हो जाएगी।वेटिंग रूम में एसी, दूसरा प्रवेश द्वार होगा आकर्षकनयी ट्रेनों के संचालन के साथ ही बलिया रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में भी काम तेजी से हो रहा है। रेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार स्टेशन पर बना फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम, डॉरमेट्री व रेल कर्मचारियों के लिए बना रनिंग रूम अब पूरी तरह वातानुकूलित हो जाएगा।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


