बलिया स्पेशल
बलिया- शादी अनुदान में बड़ा घोटाला, जांच शुरू, मचा हड़कंप
बलिया- सरकारी शादियों में बलिया में बड़ा घोटाला सामने आया है जिसके बाद पुरे जिले की प्रदेश स्तर पर बदनामी हो रही है।
बता दें की शासन के निर्देश पर जिले में वर्ष 18-19 में हुए शादी अनुदान घोटाले की जांच शुरू हो गई है।
मंडलायुक्त आजमगढ़ के निर्देश पर जांच करने के लिए उपनिदेशक समाज कल्याण आजमगढ़ सुरेश चंद को शनिवार को जिले में आए। उन्होंने जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉकों तक जाकर जांच की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट मंडलायुक्त को दी जाएगी।
वर्ष 2018-19 में जिले में शादी अनुदान में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी कर धन का गोलमाल किया गया। करीब दो माह पहले समाज कल्याण विभाग के सदर व रसड़ा तहसील के पर्यवेक्षक ने दुबहड़ ब्लाक के लाभार्थियों का सत्यापन किया तो यह बात सामने आई कि सामान्य वर्ग के लाभार्थियों के मद से पिछड़ा, अल्पसंख्यक व अनुसूचित जाति के लाभार्थियों का भुगतान किया गया है।
यह भी सामने आया कि कई लाभार्थियों के यहां शादी हुई ही नहीं है। समाज कल्याण पर्यवेक्षक ने सत्यापन रिपोर्ट में सामान्य वर्ग की धनराशि का बंदरबांट और शासन के नियमों का उल्लंघन मानते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी के अलावा मुख्य विकास अधिकारी बलिया और उप निदेशक समाज कल्याण आजमगढ़ को पत्र भेजा।
पर्यवेक्षक ने अधिकारियों को यह भी बताया कि यह मात्र एक ब्लॉक का हाल है, अगर जांच की जाए तो अन्य ब्लॉकों में भी इस तरह की गड़बड़ी बड़े पैमाने पर सामने आएगी। इसके बाद गड़वार ब्लॉक के पियरिया गांव के पति, पत्नी व बेटी के नाम से शादी अनुदान का भुगतान दो अलग बैंकों के खाता में करने का खुलासा हुआ। मां व बेटी का खाता गांव से 30 किमी दूूर जिला मुख्यालय से सटे प्रेमचक बहेरी के बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में है तो युवक का भुगतान चिलकहर स्थित सेंट्रल बैंक के खाता में किया गया है।
इतना ही नहीं हनुमानगंज ब्लॉक के सलेमपुर गांव के मीना देवी को बेटी की शादी के लिए पूर्वांचल बैंक की सलेमपुर शाखा में अनुदान राशि भेजी गई जबकि गांव के परिवार पंजिका के अनुसार मीना देवी की कोई बेटी नहीं है। इतना ही नहीं यह बैंक चिलकहर ब्लॉक के सलेमपुर में स्थित है जो सलेमपुर निवासी लाभार्थी के गांव से 35 किमी दूूर है।
इसी गांव की कांति देवी को भी बेटी की शादी के लिए बांसडीह स्थित एसबीआई की शाखा में अनुदान भेजा गया जो गांव से 30 किमी दूर है। जबकि गांव के परिवार पंजिका के अनुसार कांति की कोई बेटी नहीं है। सलेमपुर गांव के ही उत्तम चंद को बेटी की शादी के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से पूर्वांचल बैंक की शंकरपुर शाखा के खाता अनुदान की धनराशि भेजी गई, जबकि गांव के परिवार पंजिका के अनुसार उत्तम चंद्र की कोई बेटी नहीं है।
इस मामले में शासन ने मंडलायुक्त आजमगढ़ को जांच का निर्देश दिया है। मंडलायुक्त के निर्देश पर शनिवार को उपनिदेशक समाज कल्याण जिले में पहुंचे और जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से लेकर विभिन्न ब्लॉकों पर जाकर पड़ताल की।
हालांकि उन्होंने जांच के बाबत खुलासा नहीं किया लेकिन इतना जरूर बताया कि रिपोर्ट मंडलायुक्त को सौंपी जाएगी और गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई भी होगी।
उपनिदेशक समाज कल्याण आजमगढ़ सुरेशचंद ने बताया कि शासन ने शादी अनुदान में हुई गड़बड़ी की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। मंडलायुक्त के निर्देश पर वह जांच को आए हैं और जांच रिपोर्ट उन्हें जल्द सौंप दी जाएगी।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


