Connect with us

बलिया स्पेशल

अब बलिया पहुंची EVM की आंच, गठबंधन प्रत्याशी समर्थकों के साथ सड़क पर दिखे

Published

on

चुनाव ख़त्म होते ही और ख़ासकर सोमवार से देशभर में जगह-जगह ईवीएम मशीन मिलने की ख़बर आ रही है।विपक्षी नेताओं का आरोप है कि ज़िला प्रशासन दबाव में आकर मतगणना में ईवीएम बदलने की साज़िश रच रहा है।

जगह-जगह ईवीएम और वीवीपैट से भरे ट्रक की जानकारी सोशल मीडिया पर दी जा रही है जिनमें दावा किया जा रहा है कि ईवीएम मशीनें बदली जा रही हैं। इस तरह की ख़बर बिहार और उत्तर प्रदेश के झांसी, चंदौली, ग़ाज़ीपुर, डुमरियागंज से आ रही थी।

इस बारे में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने ट्वीट किया है कि ईवीएम मशीन की भरे हुए ट्रक पकड़े जा रहे हैं।

ग़ाज़ीपुर में भी  मामला सामने आने के बाद ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने भी ट्विटर पर एक वीडियो संदेश में कहा है कि मीडिया के ज़रिए ये ख़बर फैल रही है कि गाज़ीपुर में ईवीएम की निगरानी के लिए प्रत्याशियों को रोका गया।

वहीँ अब इसकी आंच बलिया में भी पहुंच गई। दोपहर होते-होते इसने यहाँ  बवंडर का रूप धारण कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही गठबंधन समेत अन्य दलों के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ तिखमपुर स्थित मंडी समिति के गेट पर पहुंच गए और जांच की मांग करने लगे ।

प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने हर आने जाने वाली गाड़ियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। इसी बीच दोपहर को ईवीएम के खाली डिब्बे व कुछ कागजात लेकर मंडी समिति के गेट पर खड़ी डीसीएम को देखकर किसी ने इसकी सूचना गठबंधन समर्थकों को दे दी।

यह सूचना मिलते ही वहां समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे गठबंधन प्रत्याशी सनातन पांडेय व उनके समर्थक डीसीएम में लदे बक्से को देखने की जिद करने लगे। मतगणना स्थल के बाहर हो रहे हंगामे की सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी उन खाली डिब्बों को दिखा दिया बावजूद समर्थक हो-हंगामा करते रहे।

सब कुछ सामान्य होने के बाद उक्त डीसीएम वहां से वापस हो गई। बावजूद सभी लोग मंडी समिति के गेट पर जमे रहे और हर आने-जाने वाले वाहनों को अपने हिसाब से परखते रहे। इस बात की भनक जैसे ही ग्रामीणांचलों में पहुंची समर्थक बेचैन हो उठे। जो जहां था वहीं से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से सम्पर्क साधने में जुट गया।

बेचैनी का आलम यह था कि कुछ ही देर में तिखमपुर स्थित मंडी समिति के बाहर सैकड़ों की भीड़ जाम हो गई। हालांकि ईवीएम को लेकर सोमवार शाम से ही अफवाहों का बाजार गर्म हो उठा था। सोमवार की देर रात तकरीबन 11 बजे मंडी समिति के बाहर खड़े दो ट्रकों को देखकर हो-हंगामा शुरू हो गया।

इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे गठबंधन प्रत्याशी सनातन पांडेय ने इस बावत उच्चाधिकारियों से आपत्ति जताई तो मामला शांत हुआ। इस घटना के बाद मतगणना स्थल के बाहर पार्टी समर्थकों की अपने स्तर से ड्यूटी लगा दी गई जो प्रत्येक गतिविधि पर नजर गड़ाए हुए हैं। उधर चुनाव आयोग ने भी प्रत्येक प्रत्याशियों को विधानसभावार तीन-तीन लोगों को ईवीएम की सुरक्षा हेतु पास इश्यू करने का निर्देश जारी कर दिया है।

ईवीएम बदले जाने की अफवाह ने जहां राजनीतिक दलों को हैरान-परेशान कर दिया वहीं प्रशासनिक अमले के कान खड़े हो गए। मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकन्ना प्रशासन ने मीडिया कर्मियों से भी दूरी बना ली। तिखमपुर स्थित मतगणना स्थल (मंडी समिति) की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी उच्चाधिकारियों का हवाला देकर तैयारियों की जानकारी लेने पहुंचे फोटोग्राफरों को भी अंदर जाने से रोक दिया।
इससे नाराज मीडिया कर्मियों ने जिला प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन को अब प्रेस वालों से ही खतरा पैदा हो गया है। मीडियाकर्मियों का कहना था कि इसके पहले मतगणना स्थल की तैयारियों का फोटो लेने की छूट हुआ करती थी लेकिन किन कारणों से इस बार अंदर जाने से रोका जा रहा है यह समझ से परे है। वहीं स्थानीय लोग इसे बड़ी साजिश करार दे रहे हैं।

वहीँ बलिया एसपी देवेन्द्र नाथ,  ने कहा की  चुनाव आयोग के निर्देश पर इस प्रकार का कदम उठाया गया है। ईवीएम की सुरक्षा में लगे जवानों ने भी अनाधिकृत लोगों के प्रवेश पर आपत्ति दर्ज कराया। लिहाजा बिना पास के मतगणना स्थल पर प्रवेश वर्जित कर दिया गया है।

–

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया स्पेशल

बलिया विधानसभा सर्वे 2027

Published

on

2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल तेज़ है। विधायक दयाशंकर सिंह के कामकाज को आप कैसे आंकते हैं? क्या उन्हें फिर से मौका मिलना चाहिए, और 2027 में आप किस पार्टी और किस चेहरे को विधायक के रूप में देखना चाहते हैं? बलिया ख़बर के इस सर्वे में अपनी राय दर्ज करें।

Continue Reading

featured

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

Published

on

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को लेकर दर्ज मुकदमे ने अब संगठन के भीतर चल रही कथित खींचतान की चर्चाओं को भी हवा दे दी है। सवाल उठ रहा है कि क्या संगठन में पद और प्रभाव की लड़ाई का विवाद इतना बढ़ गया कि मामला निजी वीडियो तक जा पहुंचा? सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे प्रकरण के पीछे संगठन में पद पाने की कथित होड़ और आपसी राजनीतिक खींचतान का एंगल भी सामने आ रहा है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच में ही वास्तविक तस्वीर साफ होगी।

क्या है पूरा मामला?: बांसडीह थाना क्षेत्र में भाजपा से जुड़ी एक महिला कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसका निजी वीडियो उसकी अनुमति के बिना प्रसारित किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

मामले में नामजद आरोपियों में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम होने की बात सामने आई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वीडियो कॉल के दौरान उसका निजी वीडियो बनाए जाने और बाद में उसके प्रसारित होने की जानकारी उसे बातचीत के दौरान मिली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को संबंधित बातचीत के ऑडियो-वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने की बात भी कही है।

पद की कथित लड़ाई से जुड़ा दूसरा एंगल : सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले की एक दूसरी तस्वीर भी सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि संगठन में पद और जिम्मेदारी को लेकर कुछ लोगों के बीच कथित तौर पर अंदरूनी खींचतान चल रही थी। इसी खींचतान के बीच विवाद ने ऐसा रूप लिया कि कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक-दूसरे को निशाने पर लेने और फंसाने के लिए मामले का फायदा उठाया।

सूत्रों का यह भी कहना है कि संगठनात्मक पद को लेकर चल रही प्रतिस्पर्धा के बीच व्यक्तिगत विवाद भी जुड़ता चला गया और आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंच गया। हालांकि, यह दावा फिलहाल सूत्रों के हवाले से है। पुलिस जांच में इसकी पुष्टि होना बाकी है कि कथित संगठनात्मक खींचतान का इस मामले से वास्तव में कोई सीधा संबंध है या नहीं।

जिले से लेकर लखनऊ तक मामला पहुंचाने की होड़?: इस पूरे प्रकरण को लेकर सूत्र एक और महत्वपूर्ण दावा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जिले से जुड़े भाजपा के कुछ प्रभावशाली नेता कथित तौर पर मामले को दबाने की कोशिश में जुटे हैं, जबकि दूसरी ओर कुछ नेता इस प्रकरण को लखनऊ तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

यानी एक तरफ मामले को स्थानीय स्तर पर संभालने और शांत कराने की कोशिश की चर्चा है, तो दूसरी तरफ इसे पार्टी के उच्च स्तर तक ले जाने की कवायद की बात सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि इसके पीछे भी संगठन में पद और प्रभाव को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान एक वजह हो सकती है।

राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज: मामले में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस की जांच, डिजिटल साक्ष्य और शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराए गए कथित वीडियो एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।

फिलहाल बांसडीह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि यह मामला केवल निजी वीडियो के कथित प्रसार का है या इसके पीछे संगठनात्मक पद की कथित लड़ाई, आपसी विवाद और राजनीतिक खींचतान की भी कोई भूमिका रही है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

Published

on

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने मेजबान सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क को 06-02 के बड़े अंतर से हराया। मैच की शुरुआत से ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी।

टीम की ओर से अंकिता कुशवाहा ने 2, रितिका यादव ने 2, आइशा गुप्ता ने 1 और श्रेया ने 1 गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस शानदार जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।

टीम की सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने खिलाड़ियों और खेल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल, टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार और टीम मैनेजर रश्मि श्रीवास्तव को भी शुभकामनाएं देते हुए फाइनल के लिए उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर इंचार्ज अरविंद चौबे, आनन्द मिश्रा, नीतू मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!