बलिया स्पेशल
पार्ट 1- बलिया जैसे बदहाल इलाक़े के करोड़पति उम्मीदवार… !
‘बलिया लोकसभा सीट शायद यूपी की सबसे दिलचस्प सीटों में से एक है. यहां से अब तक जिसने भी चुनाव लड़ने का साहस किया है, उसे यहां के लोगों के जज़्बात से खेलना बख़ूबी आता है’.
मुद्दों के नाम पर सिर्फ़ जज़्बात को उभारने वाले मुद्दे ही होते हैं. यह अलग बात है कि चुनाव जीतने के बाद सांसद सारे जज़्बातों को भूल जाते हैं’.
मगर जज़्बात की इस राजनीत का एक बेहद दिलचस्प पहलू यह है कि यहां से जीतने वाले के साथ-साथ चुनाव लड़ने वालों की आमदनी व सम्पति दिन-दुनी, रात चौगुनी रफ़्तार से बढ़ती रही. यह अलग बात है कि बलिया आज भी अपनी बदहाली की दास्तान बयां कर रहा है, मगर यहां के नेता चुनाव दर चुनाव अपनी माली हैसियत को मालामाल करते जा रहे हैं.
सबसे पहले बात करते हैं यहां के भाजपा के उमीदवार वीरेंद्र सिंह मस्त कि जो की वर्तमान में भदोही से सांसद है लेकिन इस बार भाजपा ने बलिया लोकसभा सीट से उमीदवार बनाया हैं.
बलिया लोक सभा सीट से शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त ने नामांकन पत्र के साथ आय समेत अन्य विवरण का शपथ पत्र भी दिया है।
डॉ. वीरेंद्र सिंह मस्त की माली हैसियत उनके शपथ पत्र के अनुसार वर्ष 2014-15 में 218300 रुपये, 2015-16 में 235700 रुपये, 2016-17 में 246200 रुपये, 2017-18 में 619870 रुपये के मालिक थे लेकिन अब 2019 लोकसभा चुनाव में 614510 रुपये दर्शाया है।
मस्त के पास नकदी के रूप में एक लाख 75 हजार, बैंक खाते में 2 लाख 59 हजार रूपये, 52 हजार 400 के जेवरात व डेढ़ लाख की राइफल व 50 हजार की बंदूक है। मस्त ने अपनी आय का स्रोत कृषि बताया है।
उनकी पत्नी के पास पचीस हजार नकदी तथा 15 लाख 94 हजार 750 रुपये के जेवरात हैं। कृषि तथा गैर कृषि योग्य भूमि और आवासीय भवन को देखा जाए तो मस्त के पास 80 लाख व इनकी पत्नी के पास 45 लाख रुपये की संपत्ति है। मस्त के पास 59 लाख 87 हजार 300 रुपये की कृषि योग्य भूमि तथा 78 लाख 67 हजार अनुमानित लागत का आवासीय भवन है। वहीं पत्नी के पास 18 लाख 17 हजार 920 रुपये अनुमानित लागत की कृषि योग्य भूमि है.
बता दें की मस्त पर दो मुकदमे भी दर्ज हैं तो पांच सालों में इनकी आय करीब तीन गुना बढ़ी है। इनके पास कोई गाड़ी नहीं है लेकिन राइफल व बंदूक है।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री लिए वीरेंद्र सिंह मस्त पर दो मुकदमे थाना भदोही तथा थाना कोतवाली बलिया में दर्ज हैं। इन्होंने शपथ पत्र के साथ पांच सालों के आय का विवरण दिया है।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


