Uncategorized
सोनू की इस हालत को देख पूरा देश हैरान, बॉलीवुड में शोक की लहर…
बॉलीवुड के माने जाने सिंगर सोनू निगम कि तबियत सीफूड खा लेने की वजह से बहुत ज्यादा तबीयत खराब हो गई थी सीफूड खा लेने के बाद उनकी हालत काफी खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। सोनू निगम जब अस्पताल में थे तो उन्होंने अपनी एक तस्वीर खिंचवा कर अपने फैंस के लिए साझा करवाई थी। इस तस्वीर में सोनू निगम की एक आंख सूजी हुई नजर आ रही थी और फिर कुछ दिनों के बाद उनकी तबीयत ठीक हो गई और वह वापस आ गया लेकिन एक बार फिर सोनू निगम की तबीयत खराब हो गई है।

आपको बता दें कि सोनू निगम एक कंसर्ट को पूरा करने के लिए नेपाल गए थे जाते वक्त उन्हें एयरपोर्ट पर बहुत तंदुरुस्त हालत में देखा गया था लेकिन जब सोनू निगम नेपाल से वापस लौटे तो वह व्हील चेयर पर आ रहे थे। आपको बता दें कि उनकी तबीयत नेपाल में ही खराब हुई थी। दरअसल कंसर्ट करने के बाद सोनू निगम के पीठ में अचानक से दर्द उठ गई थी।

जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन कुछ ही देर में सोनू निगम ठीक हो हो गए और वह अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भारत लौट आएं।आपको यह भी बता दे कि सोनू निगम की व्हील चेयर की तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हो रही है जिसके बाद सोनू निगम के चाहने वाले बहुत ज्यादा परेशान है और वह सोनू निगम के जल्द ठीक हो जाने की दुआएं कर रहे हैं।

दोस्तो सोनू निगम बॉलीवुड के टॉप क्लास के सिंगर माने जाते हैं जिन्होंने बहुत सारे सुपरहिट गाने दिए हैं। सोनू निगम अक्सर अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं पिछले दिनों उन्होंने अजान पर कमेंट किया था जिसके बाद उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा था.

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





