Uncategorized
सऊदी प्रिंस ने हज को लेकर दी बड़ी सौगात, भारतीय मुस्लिम में ख़ुशी की लहर…
सऊदी के प्रिंस मुहम्मद भारत आये हुए हैं। उनकी भारत आगमन के मौके पर पीएम मोदी ने खुद एयरपोर्ट जाकर उनका ज़ोरदार स्वागत किया है। इसका वीडियो भी सामने आया था। सऊदी के प्रिंस मुहम्मद दो दिनों के लिए भारत आये हुए है। अपने भारत के इस दौरे के दौरान सऊदी के प्रिंस मुहम्मद भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात करेंगे। इसके साथ साथ पीएम मोदी ने उनके लिए भेज का भी आयोजन किया।

शुरुआत में बताया जा रहा था कि सऊदी के प्रिंस मुहम्मद के साथ पाकिस्तान द्वारा आतं क को बढ़ावा दिए जाने के मामले पर बातचीत की जाएगी। लेकिन अभी तक सऊदी के प्रिंस मुहम्मद ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है। हालाँकि उन्होंने भारत को लेकर एक बड़ा फैसला ज़रूर किया है. दरसक सऊदी के प्रिंस मुहम्मद ने ऐलान किया है कि सऊदी हुकूमत वहां की जेलों में बंद 850 भारतीय कैदियों को रिहा करेगी। इसके साथ साथ प्रिंस मुहम्मद ने एक और बड़ा ऐलान किया है।

अब प्रिंस मुहम्मद ने भारत के के हाजियों के लिए हज कोटा भी 25 हजार बढ़ाने का फैसला किया है। इसे सऊदी हुकूमत द्वारा भारत को दिए गए शानदार तोहफे के तौर पर देखा जा रहा है। आपको बता दें कि प्रिंस के इस नए आदेश से पहले हज के लिए भारत का कोटा सऊदी अरब ने 1.75 लाख तय किया हुआ था लेकिन अब इसे पचीस हज़ार बढ़ा दिया गया. इसके बाद अब भारत से कुल दो लाख हाजी जा सकते हैं हज करने।

मंगलवार को प्रिंस के भारत आने के बाद दोनों देशों ने ज्वॉइंट प्रेस कांफ्रेंस की है और इसके कई कई समझौतों पर हस्ताक्षर किया गया है। इस दौरान मोदी ने कहा है कि आज भारत के सबसे मूल्यवान स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप में से एक है। इस दौरान मोदी ने सऊदी अरब को अपना दोस्त बताया है। मोदी ने कहा है है कि सऊदी अरब भारत का अहम उर्जा स्रोत है। इसके अलावा मोदी ने कहा है कि भारत और सऊदी अरब का सदियों पुराना आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक सम्बन्ध है।

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured2 days agoधूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?
-
featured3 days agoफेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
-
featured6 days agoजननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
-
बलिया6 days agoअघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन
-
featured5 days agoएक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन
-
featured6 days agoलखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?
-
बलिया6 days agoबलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला





