Uncategorized
सिद्धू को लेकर सलमान ने बोल दी ऐसी बात, सुनकर लोग हुए… देखिये विडियो.
14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में 14 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए। जिसकी वजह से पूरा भारत गुस्से में है लेकिन इन सब के बीच कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने एक ऐसा बयान दे डाला है जिसके बाद वह बुरी तरह फसते हुए नजर आ रहे हैं।दोस्तों अपने बयान में सिद्धू ने कहा कि इस चीज का परमानेंट सॉल्यूशन निकलना चाहिए कब तक हमारे जवान ऐसे ही मरते रहेंगे और कब तक खून खराबा होगा। आगे सिद्धधु ने कहा कि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता और ना ही उनका कोई देश होता है।

दोस्तों इसी के साथ बहुत दिनों से खबर आ रही है कि नवजोत सिंह सिद्धू को द कपिल शर्मा शो से निकाल दिया गया है और नवजोत सिंह सिद्धू को अर्चना पूनम सिंह से रिप्लेस किया गया है। इसी के साथ आपको बता दें कि जब से नवजोत सिंह सिद्धू ने पुलवामा में हुए हमले पर विवादित बयान दिया है तब से सोशल मीडिया पर फैंस भी उनकी बहुत ज्यादा आलोचना कर रहे हैं और शो के मेकर से गुजारिश कर रहे हैं कि इस धोखेबाज को शो से बाहर निकालो।

आपको बता दें कि हाल ही में कपिल शर्मा से सिद्धू के निकाले जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह बहुत छोटी चीजें है। यह प्रचार का हिस्सा भी हो सकती है मुझे लगता है कि किसी को बैन करना या नवजोत सिंह सिद्धू को शो से हटाना कोई समाधान नहीं है। हमें इसके लिए स्थाई समाधान को तलाश करने की जरूरत है।

इसी के साथ यह भी खबर आ रही है कि सिद्धू के इस मामले में सलमान भी कूद पड़े हैं। दरअसल यह खबर आ रही है कि सिद्धू के शो से निकले जाने के मामले को रोक दिया गया है। मीडिया की रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान की वजह से सिद्धू को कपिल शर्मा शो से नही निकल जा रहा है। कहां जा रहा है कि सलमान खान ने चैनल को सलाह दी है कि मामला ठंडा होने पर फैसला लिया जाए। आगे देखे वीडियो.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





