Uncategorized
सानिया मिर्जा के इस बयान से हर भारतीय का सीना चौड़ा हुवा ….
पुलवामा के बाद भारत में पाकिस्तान के खिलाफ ज़बरदस्त गुस्सा देखा जा रहा है। लेकिन पाकिस्तान के साथ साथ कई और लोगो को भी अब अपने देश में निशाना बनाया जा रहा है । इस पूरे मामले में कश्मीर, पाकिस्तान और मुसलमान एंगल से देखा जारहा है । बड़ी बात यह है कि दुनिया भर में भारत का नाम रोशन करने वाली टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा को भी लोगों ने नहीं छोड़ा है और उनके खिलाफ में कई तरह की बातें कहीं जा रही है। दरअसल सानिया मिर्ज़ा ने इस घटना पर कुछ नहीं कहा था. इसलिए उन पर और उनकी देशभक्ति पर सवाल उठने लगा।

सानिया मिर्ज़ा ने पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की है। मुस्लिम होने के साथ साथ यह भी सबसे बड़ी वजह है सानिया मिर्ज़ा पर सवाल उठाने की। लेकिन अब सानिया मिर्ज़ा ने ऐसे लोगों को जवाब दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है जिसमे उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए उन लोगों की भी क्लास लगाई है जो इस घटना के बहाने मुसलमानों पर निशाना साध रहे हैं।

उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है कि ऐसे लोग कुंठित है जो अपना गुस्सा कहीं और दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि ऐसे लोग हमेशा नफरत फैलाने की फिराक में रहते हैं और अब वह इस घटना के ज़रिये अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। अपने ऊपर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए सानिया मिर्ज़ा ने कहा है कि हम आतंकवाद के खिलाफ है और हमें यह बात सोशल मीडिया पर बताने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि हर सही दिमाग वाला इंसान ऐसा ही करेगा।

सानिया मिर्ज़ा ने आगे कहा है कि मैंने देश के खेलती हूँ और देश के लिए पसीना बहाती हूँ। सानिया मिर्ज़ा ने कहा है कि मेरी देशभक्ति साबित करने का यह तरीका है। सानिया मिर्ज़ा ने कहा है कि वह जवानों के साथ खड़ी हैं। उन्होंने कहा है कि वह जवानों का दर्द समझती है। देखें वीडियो :

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





