Categories: बलिया

बलिया के 9 हजार अपात्रों ने लिया पीएम किसान निधि का पैसा, इनसे होगी 3.62 लाख की वसूली

बलिया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत देश के छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता के रुप में सालाना 6 हजार रुपए दिए जाते हैं। लेकिन बलिया में 9 हजार लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपात्र होते हुए भी सम्मान निधि का लाभ लिया। अब जांच पूरी होने के बाद इन सभी अपात्र लोगों से 3.62 लाख की राशि वसूली जाएगी।

बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में हुए भ्रष्टाचार की जांच पूरी हो चुकी हैं। इनमें 9 हजार ऐसे लोग सामने आए, जिन्हें अपात्र होते हुए भी योजना का लाभ मिला। लाभ लेने वालों में कई मृत किसानों के नाम भी शामिल हैं। साथ ही कुछ लोग नौकरी वाले, पेंशन पाने वाले और आयकर देने वाले हैं। यह सभी लोग गलत तरीके से सम्मान निधि प्राप्त कर रहे थे। ऐसे में इन लोगों से वसूली की जा रही है। 3.62 लाख अपात्र और मृतक किसानों के स्वजनों ने किसान सम्मान की ली हुई राशि को वापस किया है। जांच की प्रक्रिया जारी है। जिन पात्र किसानों को कागजात में त्रुटि के कारण यह लाभ नहीं मिल पा रहा है, उनमें सुधार किया जा रहा है।

बता दें कि योजना का लाभ लेने के लिए प्रत्येक लाभार्थी को योजना के लिए आधारकार्ड, जमीन का खतौनी और बैंक पासबुक के साथ आवेदन कराना होता है। जिला कृषि विभाग के द्वारा सत्यापन के बाद किश्त चालू हो जाती है। जनसेवा केंद्र पर जाकर खुद से भी आवेदन दिया जा सकता है। ऐसे में अपात्र लोगों ने अपने गलत दस्तावेज योजना का लाभ लिया।

कृषि उप निदेशक इंद्राज ने बताया कि 475385 किसान परिवार हैं। लघु सीमांत किसानों की संख्या 359078 है। पोर्टल पर 543474 किसान अंकित हैं। पीएम किसान सम्मान की पात्रता की श्रेणी में आने वाले 444469 किसान इसका लाभ ले रहे हैं। किसानों को नौवीं किस्त मिल चुकी है। रबी के सीजन में 10वीं किस्त भी जल्द आने वाली है। प्रति किसान दो हजार के हिसाब से हर किस्त में 88.89 करोड़ रुपये जिले के किसानों के खाते में आती है, इससे किसानों का काफी राहत मिली है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago