आज से शुरु हो रहा बलिया का ऐतिहासिक ददरी मेला, 2 साल बाद लौटेगी रौनक

बलिया में लगने वाले देश के दूसरे सबसे बड़े पशु मेले को लेकर उत्साह चरम पर है। शुक्रवार यानि आज से ददरी मेले में नंदीग्राम का शुभारंभ हो जाएगा। पशु मेले के नंदीग्राम में आज से पशु उतरने लगेंगे। इसके लिए नगरपालिका ने पूरी तैयारी कर ली है। व्यापारियों के लिए खासे इंतजाम किए गए हैं।

शहर के काशीपुर के पास 120 काश्तकारों से किराए पर ली गई 12.29 एकड़ की जमीन पर मेला लगेगा। जिसके लिए तैयारियां पूरी है। ददरी मेला का आयोजन दो भाग में होता है। पहले पशु मेला और फिर कार्तिक पूर्णिमा के दिन से मीना बाजार का आयोजन होता है। शुक्रवार से शुरु हुआ ददरी मेला 13 दिसंबर तक चलेगा और कार्तिक पूर्णिमा के बाद 19 नंवबर से मीना बाजार शुरु हो जाएगा। इसके बाद से मेले की असली रौनक शुरु होती है। मेले में ऐतिहासिक दंगल और चेतक प्रतियोगिता से लेकर ददरी महोत्सव, संत समागम होते हैं। जिससे मेले की भव्यता और भी बढ़ जाती है।

बलिया ईओ नगर पालिका दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि  शुक्रवार से शुरू होकर 13 दिसंबर तक चलने वाले ददरी मेले में कार्तिक पूर्णिमा के बाद 19 नवंबर से मीना बाजार शुरू हो जाएगा। इसमें 24 नवंबर को चेतक प्रतियोगिता, 27 को दंगल, 28 से संत समागम होगा। 30 को कव्वाली का आयोजन होगा। 28 से 30 नवंबर तक मेला के क्रीड़ांगन में खेलकूद होगा। दो दिसंबर को मुशायरा, पांच को कवि सम्मेलन और 11 दिसंबर को ददरी महोत्सव का वृहद कार्यक्रम होगा। समापन 13 दिसंबर को किया जाएगा। पशु मेला की जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेला में आने वाले पशु व्यापारियों को पूरी सहूलियत और आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago