Categories: बलिया

बलिया के दुबहर पुलिस की दरियादिली, युवक को लौटाया उसका खोया हुआ बैग

बलिया। दीपावली के मौके पर बलिया पुलिस की दरियादिली से एक परिवार की दीवाली मन गई। जनपद की पुलिस ने कुछ ऐसा काम किया जिससे एक युवक की खोई मुस्कान वापस लौट आई। त्यौहार के मौके पर फरीदाबाद से बलिया आए 21 वर्षीय आकाश कुमार पांडेय का शैक्षणिक प्रमाण पत्र, कपड़े और नगदी बैग सहित गाड़ी से गिर गया था। जिसे पुलिस ने मिनटों में ही युवक को वापस लौटाया।

बता दें कि 4 नंबवर को आकाश पुत्र दिनेश कांत पांडे फरीदाबाद हरियाणा से चलकर बलिया आए और बलिया से हल्दी घर जा रहे थे। इसी दौरान उनका सामान गाड़ी से नीचे गिर गया। सड़क पर गिरा बैग दुबहर पुलिस के कॉन्सटेबल सुनील कुमार को मिला। उन्होंने बैग में अवैध सामग्री होने की शंका जताई और थानाध्यक्ष को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने बैग को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली।

इसमें पांडे के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पैसे व कपड़े मिले। जिसके बाद पांडे से संपर्क किया गया। आकाश पांडे को दुबहर थाने बुलाकर उनके जरुरी कागजात व अन्य सामान रुपए वापस किए। अपना खोया बैग पाकर आकाश के चेहरे पर मुक्सान लौट आई। उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया और दीपावली की बधाई दी। वहीं पुलिस के इस कार्य की सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago