बलिया में गुरुवार देर शाम पटाखे की चिंगारी से बर्तन की दुकान में आग लग गई। इस आगजनी की घटना में हजारों के बर्तन जल गए। जिससे बड़ा नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि स्थानीय बाजार के सिकन्दरपुर रोड स्थित बर्तन की दुकान में आगजनी हुई। जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। दुकान में आग लगते ही आस पास के लोगों ने पास के घर से टूल्लू पंप के सहारे से आग बुझाई। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
बताया जा रहा है कि दीपावली की शाम यह हादसा हुआ। जहां कुछ लड़के दुकान के पास ही पटाखे चला रहे थे। इसी दौरान एक चिंगारी दुकान में चली गई। जिससे दुकान में रखे कागज में चिंगारी लगी और आग लग गई। धीरे धीरे आग ने दुकान में रखे बर्तनों को चपेट में ले लिया। आग की लपटें बढ़ती देख आसपास के लोग आए और आग बुझाई। वहीं दुकान संचालक प्रभुनाथ प्रसाद ने बताया कि आग से हजारों की क्षति हुई है। गनीमत है कि दुकान बच गयी है। आसपास के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि शायद उनका सहयोग नहीं मिलता तो दुकान को बचाना मुश्किल हो जाता।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…