Categories: बलिया

बलिया में पराली जलाने वाले 9 किसानों पर लगा जुर्माना

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने पराली जलाने पर रोक लगा रखी है। लेकिन फिर कई किसान मनमानी करते हुए धड़ल्ले से पराली जला रहे हैं। ऐसे किसानों पर बलिया प्रशासन ने कार्रवाई शुरु कर दी है।

प्रशासन ने सिकंदरपुर तहसील में पराली जलाने वाले 9 किसानों पर कार्रवाई की। राजस्व विभाग ने ग्राम सभा कोथ और कठौड़ा के नौ किसानों के खिलाफ हजारों रुपये हजार का जुर्माना ठोक दिया। इस बाबत सम्बंधित किसानों को नोटिस भी जारी कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार यादव की संस्तुति पर कोथ निवासी किसान राजकुमार, स्वामी नाथ, देवनाथ, ज्योतिया देवी तथा कठौड़ा निवासी अंकुर राय, अर्चना देवी, लाल मुन्नी देवी, बृजनाथ व श्रीभगवान पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए नोटिस भेज दिया है।

एसडीएम अखिलेश कुमार ने बताया कि शासन के द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक पराली जलाना दंडनीय अपराध है। पराली न जले इसके लिए हल्का लेखपाल और ग्राम प्रधान निरीक्षण करते है। इसी दौरान उक्त स्थानों पर पराली जलाने की जानकारी मिली। जिसके बाद संबंधित किसानों पर जुर्माना लगाया गया है। पूरे क्षेत्र में नजर रखी जा रही है, अगर आगे भी कोई पराली जलाता है तो कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago