Categories: बलिया

बलिया और आजमगढ़ से 18 चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, जानिए शेड्यूल

ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वौत्तर रेलवे ने एक दिन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 18 नवंबर को बलिया व आजमगढ़ से गुवाहाटी तक एक तरफा दो स्पेशन ट्रेनों का संचालन होगा। यह ट्रेनें बेगुसराय के बरौनी जंक्शन होते हुए जाएंगी। इससे दोनों जिलों से बेगूसराय जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।

बता दें कि गाड़ी संख्या 05084 बलिया जंक्शन से 18 नवंबर को सुबह 7 बजे खुलेगी। जो छपरा जंक्शन, छपरा ग्रामीण, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, खगड़िया, कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू बोंगाईगांव और कामाख्या स्टेशन से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन को बरौनी में 10 मिनट का ठहराव दिया गया है।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 05064 आजमगढ़ स्टेशन से रात के 8 बजे खुलेगी, जो अगले दिन रात 11:30 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। इस ट्रेन का बरौनी में 15 मिनट का ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन मोहम्मदाबाद, मऊ, बलिया जंक्शन, छपरा जंक्शन, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, खगड़िया, कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी ,न्यू बंगाईगांव और कामाख्या स्टेशन से गुजरेगी। दोनों की ट्रेन में 20-20 बोगी लगाई जाएंगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago