बलिया से शुरु हुई राहुल गांधी संदेश यात्रा, 16 जिलों के कार्यकर्ता ले रहे हिस्सा

यात्रा संयोजक बाबुल सिंह ने बताया कि यह संदेश यात्रा बलिया से नई दिल्ली के लिए निकाली गई है. जिसमें राज्य के 16 जिलों के सैकड़ों कार्यकर्ता द्वारा हिस्सा लिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि आने वाला समय युवाओं का समय है और हमारे देश को भी युवा नेतृत्व की जरूरत है. राहुल गांधी के कुशल मार्ग निर्देशन में ही देश का विकास संभव है. उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी दोहरे चरित्र वाली पार्टी है और रोजगार मांगने वाले छात्रों पर लाठी चार्ज करती है. उन्होंने कहा कि आज लोगों का विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर से उठने लगा है और इसी का नतीजा है कि पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है. योगीराज में उत्तर प्रदेश में संप्रदाय में बढ़ोतरी हुई है और इसका खामियाजा निर्दोष पुलिस और जनता को उठाना पड़ रहा है.

राहुल गांधी में लोगों का भरोसा बढ़ा

महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि राहुल गांधी संदेश यात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की नाकामियों को लोगों के समक्ष पेश किया जाएगा. भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान केवल अमीरों का ही विकास हुआ है. आज पूरे देश की जनता भाजपा सरकार के कामकाज के तरीके से निराश है और आगामी लोकसभा चुनाव में इसका परिणाम भी देखने को मिलेगा. राहुल गांधी के कुशल निर्देशन में कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में भी निश्चित रूप से अच्छा प्रदर्शन करेगी और केंद्र में सशक्त सरकार बनाएगी. आज लोगों का भरोसा राहुल गांधी में बढ़ा है और पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का नतीजा इसी का प्रतीक है.
बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago