असंतुलित होकर जीप पलटी एक की दर्दनाक मौत, दो घायल

बलिया। जनपद के इंदरपुर—गढ़लमपुर नहर मार्ग पर शुक्रवार की देर रात एक कमाण्डर जीप के पटल जाने से जहां एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयीं वहीं दो अन्य युवक जख्मी हो गये। युवक की मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार बीरा भांटी बीराभांटी गांव के ही राम अवतार पांडेय का अंतिम संस्कार करने लोग कमाण्डर जीप से गंगा घाट गये थे। जहां अंतिम संस्कार के बाद वापस लौटते समय बाकी लोग कमाण्डर से उतर कर घर चले गये। जबकि जीप चालक के साथ दो अन्य युवक अपने अपने घर जाने लगे। इसी बीच वाहन असंतुलित होकर पलट गयी। जिसमें सवार अर्जुन 35 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि चालक हरदयाल व एक युवक संतोष घायल हो गये।

घटना की जानकारी मिलते ही पकड़ी एसओ सुवास यादव अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचक कर शव को वाहन से शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा।

बताया जाता है कि मृतक अर्जुन अपने पीछे दो छोटे—छोटे बच्चो व पत्नि छोड़ गया है। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद ही उनका रोते रोते बुरा हाल है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago