बलिया: रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने शुक्रवार को सदन में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लखनऊ से गाजीपुर तक बनाए जा रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को पूर्व में प्रस्तावित योजना के तहत बलिया जनपद तक लाया जाए।
यह अत्यंत ज्वलंत एवं जनहित के विषय है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गाजीपुर तक बनाए जा रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पूर्व प्रस्तावित योजना के तहत जनपद बलिया तक बनाया जाना था क्योंकि जनपद बलिया प्रदेश के पूर्वांचल का आखिरी जिला है। यह बिहार से भी जुड़ा है।
उमाशंकर ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस – वे जनपद बलिया तक बन जाने से संपूर्ण पूर्वांचल के साथ ही बिहार प्रदेश से भी एक अच्छी इंटर स्टेट कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।
इससे लाखों लोगों को रोजगार उपलब्ध होने के साथ ही साथ सुगम यातायात भी उपलब्ध होगा। इसे सिर्फ गाजीपुर तक बनाए जाने के कारण बलिया के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है, जो कभी भी जन आंदोलन का रूप ले सकता है। उन्होंने अविलंब लोक महत्व के विषय पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गाजीपुर तक बनाए जा रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को पूर्व में प्रस्तावित योजना के तहत बलिया जनपद तक बढ़ाए जाने की मांग की है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…