बलिया। जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम करेंट लगने से एक किशोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस को घटना की सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इलाके के नूरपुर निवासी लक्ष्मण वर्मा का पुत्र शनि वर्मा (13) बृहस्पतिवार की शाम विद्यालय से अपने घर आने के बाद खेलने के लिए घर से बाहर गया था।
पानी पीने के लिए वह एक खेत में लगे टूल्लू पंप के पास पानी पीने गया इसी बीच किसी तरह विद्युत के चपेट में आ गया। और गिरकर तड़पने लगा। आसपास के लोग जबतक कुछ समझ पाते तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद परिजनों का बुरा हाल है।
मृत शनि दो भाई एवं दो बहनों में सबसे छोटा था। बगल के गांव धनौती में छठवीं का छात्र था। घर वालों के अनुसार शनि स्कूल से आने के बाद अपना बैग घर पर रखकर मां से कहकर गया था कि आकर खाना खाऊंगा। माता-पिता को उसके घर आने का इन्तजार था लेकिन मौत की खबर आई और उनकी हालत बदहवासों सी हो गई। बेटे की मौत से मां सदमें में है। उधर हादसे के बाद गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…