खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, पति—पत्नी घायल

बलिया। जनपद के सिकन्दरपुर——नगरा मार्ग पर शुक्रवार की देर सायं डकीनगंज चट्टी के समीप खड़ी ट्रक से बाइक की जोरदार भिड़न्त हो गयी। जिसमें बाइक पर बैठे पति—पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुचें लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी सिकन्दरपुर पहुंचा। जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के चांडी गांव निवासी विनोद सिंह 50 वर्ष अपनी पत्नी सुमन सिंह 45 वर्ष के साथ एक ही बाइक पर नगरा से अपने गांव जा रहे थे। वे जैसे ही वे डक़ीनगंज चट्टी के समीप पहुंचे कि सड़क किनारे खड़ी ट्रक देख असंतुलित होकर सीधे ट्रक से जो भीड़े। जिससे पति—पत्नी सड़क पर गिर छटपटाने लगे।

दुर्घटना की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आनन—फानन में उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख कर चिकित्सक ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

17 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago