बलिया में एक साथ 7 कोरोना मरीज मिले, बांसडीह एसडीएम भी कोरोना पॉजिटिव

बलिया में एक बार फिर से कोरोना अपने पैर पसारने लगा है। शनिवार को आई रिपोर्ट में एक साथ 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुआ हैं। इसमें बांसडीह की एसडीएम भी शामिल हैं।  बता दें कि करीब दो सप्ताह से जिले में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। इधर बीच एक-दो की संख्या में मामले आ रहे थे लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जा रही थी। शनिवार जिला महामारी अधिकारी डॉ. जियाउल हुदा ने बताया कि आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें बांसडीह की एसडीएम भी शामिल हैं।

वर्तमान में जिले में कुल 16 सक्रिय मरीज हैं। ओपीडी में जांच के लिए पहुंच रहे लोग जब डॉक्टर को तेज बुखार की बात बताते हैं तो डॉक्टर उनका कोरोना टेस्ट करवाने की सलाह देते हैं। जब ये लोग कोरोना टेस्ट करवा रहे हैं तो कुछ लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। सीएमएस जिला अस्पताल डॉ. दिवाकर सिंह का कहना है कि कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी चिंता का विषय है। इसको लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मास्क न पहनने व सामाजिक दूरी का ख्याल न रखने के कारण ही संक्रमण बढ़ रहा है। कोरोना का बड़ा लक्षण तेज बुखार है। अगर किसी को यह शिकायत है तो तुरंत अस्पताल में जांच करवाए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago