Categories: बलिया

बलियाः ATM बदलकर ठगी करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, 35 ATM कार्ड और 10 मोबाइल बरामद

ATM बदलकर धोखाधड़ी करने वाले 7 बदमाशों ने पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से 2 बदमाशों पर 25-25 हजार का ईनानम घोषित था। थाना कोतवाली और गोरखपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने ये सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से 35 ATM कार्ड, 10 मोबाइल, 01 स्वीफ्ट डिजायर कार सहित 01 अवैध तमंचा/कारतूस और 10,800/- रुपये नगद बरामद किए गए हैं।

आरोपी गोरखपुर, बलिया, देवरिया, गाजीपुर, मऊ और आजमगढ़ में एटीएम बदलकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस को लंबे समय से इसकी शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्रादिकारी एस एन वैभव पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

गढ़वार तिराहे पर चेकिंग के दौरान आरोपियों को पकड़ा गया। जिनके पास के भारी संख्या में मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और नगदी बरामद हुई। पकड़े गए अभियुक्तों में अजय दुबे, आशीष यादव, दुर्गेश पांडेय, अभिषेक कुमार, अभिलाष सिंह, मोहित साहनी और संदीप मिश्रा शामिल हैं। आरोपियों ने बताया कि हम लोग दूसरे के ATM कार्ड का पिन कोड देखकर रपैसे निकाल लेते थे। अजय दुबे और मोहित साहनी की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित था।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago