बलिया – 940 पंचायतों में 683 प्रधान लेंगे शपथ, 257 को करना होगा इंतजार, जानें वजह

बलिया। छोटी यानि गांव की संसद के लिए पहली बार 25 और 26 मई को वर्चुअल तरीके से शपथ होगी। जिले में 940 ग्राम पंचायतें हैं, लेकिन दो तिहाई सदस्यों का चयन नहीं होने से 257 ग्राम पंचायतों के प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे। 683 ग्राम पंचायत में पूर्ण गठन हो चुका है। इन गांवों में दो तिहाई सदस्य चुन लिए गए हैं।  940 ग्राम पंचायतों में से मात्र 683 ग्राम पंचायतों के प्रधान मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से शपथ लेंगे।

वहीं शासन के निर्देश के मुताबिक नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों की पहली बैठक 27 मई को होगी। प्रधानों को 25 व 26 मई को वर्चुअल के माध्यम से संबंधित ब्लाक के बीडीओ द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है ।

अपर डीपीआरओ गुलाब सिंह ने बताया कि जिन संगठित ग्राम पंचायतों के प्रधान शपथ लेंगे, वहीं के सदस्य भी इसमें शामिल हो सकेंगे। ऑनलाइन शपथ होगी। प्रधान अपनी ग्राम पंचायतों में सदस्यों के साथ शपथ लेंगे। सभी ब्लॉकों को शासनादेश के तहत दो-दो दिन का समय दिया गया है। उसके बाद 27 मई को ग्राम पंचायतों की बैठक के दौरान ही गठन हो जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago