सीएचसी नरहीं के डॉक्टर पर होगी बड़ी कार्रवाई, लापरवाही का है आरोप

बलिया। नोडल अधिकारी सन्तोष कुमार राय ने रविवार को डीएम भवानी सिंह के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं का निरीक्षण किया। एक चिकित्सक के घोर लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई करने के निर्देश सीएमओ को दिए।

निरीक्षण के दौरान नोडल अफसर ने उपस्थिति पंजिका के लगायत अन्य रजिस्टरों को चेक क़िया। ठीक ढंग से स्टाक मेंटेन नहीं करने पर नाराजगी जताई।

अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। पूछताछ में सीएमओ ने एआरवी समेत जरूरी दवाओं की उपलब्धता के साथ दवा ऑर्डर के बाद तय समयसीमा में दवा नहीं आने की समस्या बताई। नोडल अफसर ने इसको शासन स्तर पर अवगत कराने का भरोसा दिलाया। अगले भ्रमण में स्वास्थ्य विभाग की अलग से समीक्षा बैठकेल रखने के निर्देश दिए।

घोर लापरवाही की बात सामने आने पर डॉ आनंद पर बड़ी कार्रवाई करने को कहा। निर्देश दिया कि बर्खास्तगी की कार्यवाही शुरू हो।

स्वास्थ्य क्षेत्र में इस कदर लापरवाही पर दो महीने से तनख्वाह रोकना व ट्रांसफर जैसी कार्रवाई काफी नहीं है। सस्पेंशन तक नहीं करने पर सीएमओ को ही सवालों के घेरे में घेरा। डॉ आनंद का का कहीं दस्तखत नहीं। कभी कभार ही सीएचसी पर आने की शिकायत मिली।

बावजूद इसके स्थानांतरण कर कार्रवाई की औपचारिकता पूरी करने को लेकर नोडल अधिकारी नाराज दिखे।
अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर लगातार छापेमारी जारी रहे।

बगैर लाइसेंस के कोई संचालित न हो। जो चल रहे हैं उन पर कोई अवैध कार्य जैसी शिकायत नहीं मिले। अगर कोई डाक्टर प्राइवेट प्रेक्टिस करते हैं तो सख्ती से कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। मरीजों को मिलने वाले भोजन आदि को दिलाना सुनिश्चित करें। विशेष तौर पर कहा कि जिला अस्पताल का किचन पूरी तरफ साफ सुथरा व मानक के अनुरूप हो।

आरबीएसके योजना का संचालन ठीक से हो
स्कूलों में मेडिकल चेकप कराने सम्बन्धी पूछताछ की। आरबीएसके योजना का संचालन ठीक ढंग से सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जो माइक्रोप्लान बना है उसके हिसाब से बच्चों का मेडिकल चेकप सुनिश्चित किया जाए। इसमें लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

निर्माणाधीन अस्पतालों के मानक पर रखें नजर
नोडल अधिकारी ने सीएमओ से कहा कि निर्माणाधीन अस्पतालों के निर्माण की गुणवत्ता को भी अपने विभागीय अभियंता से दिखवाते रहें। सिर्फ हैंडओवर करने के समय ही वहां नहीं जाए। अगर मानक खराब मिला तो स्वास्थ्य विभाग के निर्माण जेई की भी जवाबदेही तय की जाए। हर हप्ते जेई से जरूरी पूछताछ करते रहें। मनियर सीएचसी की स्थिति का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसी स्थिति अत्यंत आपत्तिजनक है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago