बलिया- विद्युत करंट से युवक की मौत, लाइनमैन झुलसा, मचा कोहराम

बलिया। जनपद के अलग अलग थाना अंतर्गत विद्युत करंट से एक युवक की मौत हो गयी तो दूसरा गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुँचाय। ज़हां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं लाइनमैन का उपचार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छितौनी गाँव शनिवार की रात 8 बजे कोतवाली क्षेत्र के छितौनी निवासी राकेश कुमार 32 वर्ष पुत्र राज़मंगल राजभर शौच के लिए खेत में जा रहा था, तभी पहले से टूट कर गिरे तार की चपेट में आ कर झुलस गया. आस पास के लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुँचाया. ज़हां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत्यु की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

वहीं दूसरी घटना सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के किकोढ़ा गांव में रविवार की शाम को खंभा पर चढ़कर तार जोड़ते समय तकनीकी गड़बड़ी के चलते करंट की चपेट में आकर 25 वर्षीय प्राइवेट लाइनमैन बुरी तरह से झुलस गया। उसका इलाज स्थानीय सीएचसी में चल रहा है। डंकिनगंज निवासी अजीत कुमार वर्मा शाम को 5:30 बजे किकोढ़ा गांव में खंभे पर चढ़कर टूटे तार को जोड़ रहा था। उसी दौरान किसी गड़बड़ी के चलते अचानक करंट प्रवाहित होने लगा। जिसकी चपेट में आकर वह बुरी तरह से झुलस गया और तत्काल नीचे गिर गया। उसके गिरते ही वहां मौजूद लोगों में कोहराम मच गया और तत्काल इलाज के लिए उसे सीएचसी पहुंचाया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago