Categories: featured

बलिया जिला जेल में एक साथ 5 कैदी मिले HIV पॉजिटिव

बलिया जिला कारागार में एक साथ पांच बंदी HIV पॉजिटिव पाए गए हैं। बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जयंत कुमार ने इसकी पुष्टि की है। ये सभी कैदी जिला कारागार में बंद हैं वहीं अन्य बंदियों की जांच प्रक्रिया जारी है।

स्वास्थ विभाग की टीम ने दो दिन में 600 से ज्यादा कैदियों का टेस्ट किया। इनमें पांच में एचआइवी के प्रारंभिक लक्षण पाए गए हैं। जेल में बंदियों के एचआइवी पाजिटिव मिलने से प्रशासन के होश उड़ गए हैं। जेल प्रशासन इन बंदियों के बारे में पता करने में लगा है।

जिला अस्पताल में इनकी दोबारा जांच कराई जाएगी। इसके बाद  पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर डाटा फीड किया जाएगा। तब बंदियों का इलाज शुरू होगा और दवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।  जिला कारागार में शनिवार को 623 बंदी निरुद्ध थे। इसमें एक बंदी का जेल में आने से पहले उपचार चल रहा है। ऐसे में कुल 6 एचआइवी मरीजों की संख्या हो गई है।

जेलर राजेंद्र सिंह के मुताबिक सभी बंदियों की जांच कराई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनका उपचार कराया जाएगा। सीएमओ डा. जयंत कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर बंदियों की एचआइवी जांच की गई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

3 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

3 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

3 days ago