Categories: बलिया

चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में प्रोफेसरों की नियुक्ति में गड़बड़ी, जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित

जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद की नियुक्ति प्रकिया में अनियमितता का मामला सामने आया है। प्रोफेसर की चयन प्रकिया को लेकर शिकायत की गई है, जिसके बाद शासन ने तीन सदस्यीय कमेटी को जांच सौंपी है। शासन ने जांच कमेटी से 15 दिन में पूरी रिपोर्ट मांगी है।

इस कमेटी के निदेशक उच्च शिक्षा उम्र प्रयागराज अध्यक्ष हैं, डीएम बलिया के प्रतिनिधि अपर जिलाधिकारी सदस्य एवं कुलसचिव जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय सदस्य सचिव हैं। बता दें कि बीते चार सितंबर को जिले के एकईल गांव निवासी डॉ. यादवेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल से लगायत उच्च शिक्षा मंत्री आदि को शिकायती पत्र सौंपकर विश्वविद्यालय की कुलपति पर एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्तियों में जातिवाद और धांधली करने का आरोप लगाया था।

उनका आऱोप है कि एसोसिएट प्रोफेसर के अनारक्षित चार पदों पर चार प्रभावी अभ्यर्थियों जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर के अनारक्षित 16 पदों में 13 पदों पर मनचाहे अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई है। वहीं इसके अलावा भा अन्य अभ्यर्थियों ने ईमेल के माध्यम से नियुक्ति में अनियमितता का आरोप लगाया था। अभ्यर्थी रितू त्रिपाठी और वंदना यादव ने राज्यपाल को ईमेल किया था।

साथ ही कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी डा. पंकज एल जानी ने प्रकरण में परीक्षण के उपरांत कार्रवाई करने के लिए कुलपति को पत्र भी लिखा था। इसके अलावा भी बलिया की नेहा बिसेन ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस सबके बाद शासन ने कमेटी गठित की है। जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago