बलिया। शहीद चौक पर हालही में हुई कार्रवाई के विरोध में व्यापारी संगठनों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहीद चौक के जड़ी बूटी और किराना व्यापारियों के साथ गलत व्यवहार और गलत तरीके से व्यापारियों की गिरफ्तारी करने का आरोप लगाया। साथ ही जेल में बंद व्यापारियों को छोड़ने की मांग को लेकर पत्र भी सौंपा।
बताया जा रहा है कि बलिया में कोई दीपक नाम का फर्जी वन्य अधिकारी बनकर आया था। उसने डीएफ़ओ सहित तमाम अधिकारियों के साथ व्यापारियों की दुकान पर जाकर उन्हें गिरफ्तार कर फर्जी मुकदमे में फंसाया। उनको अविलंब छोड़ा जाए। व्यापार मंडल बलिया के सम्मानित व्यापारियों पर फर्जी धाराओं में दर्ज मुकदमे को खत्म किया जाए। व्यापारियों को अविलंब छोड़ने की मांग की।
इसके अलावा व्यापारियों ने चेताया कि बलिया व्यापार मंडल आंदोलन को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। जिलाधिकारी को पत्रक सौंपने वालों में लक्ष्मण गुप्ता पूर्व चेयरमैन, घनश्याम दास जौहरी, प्रदीप वर्मा, अनिल रौनियार ,मनीष कुमार गुप्ता आदि रहे।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…