राष्ट्रीय आय एवम् योग्यता आधारित परीक्षा 2022 में बलिया के बच्चों ने परचम लहराया है। बच्चों ने 251 सीटों के सापेक्ष शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। बच्चों की इस उपलब्धि पर उनके स्कूल में खुशी का माहौल है।
बता दें कि राष्य्रीय आय एवं योग्यता आधारिक परीक्षा एक छात्रवृत्ति योजना परीक्षा है। जिसके तहत छात्रों को पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। परीक्षा में सफल छात्रों को कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक प्रतिवर्ष राशि प्रदान की जाती है।
इस बार परीक्षा में शिक्षा क्षेत्र पन्दह के कम्पोजिट विद्यालय एकईल के 5 छात्र चयनित हुए है। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में संजीत वर्मा ने 7वीं रैंक, मु शाहिल ने 25वीं रैंक, प्रिती वर्मा ने 29वीं रैंक, रितेश ने 21 वीं रैंक, अतुल ने 29 वीं रैंक हासिल की है।
उनकी सफलता पर प्रधानाध्यापक अरुण सिंह, अध्यापक रेयाज अहमद , संदीप सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता, विजय यादव , अनिल यादव तथा अन्य अध्यापक शिक्षा मित्र, अनुदेशक ने प्रसन्नता व्यक्त की है। विद्यालय परिवार की मेहनत की सराहना करते हुए सफल छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…