Categories: बलिया

बलिया के 4494 मृत किसान ले रहे पीएम किसान निधि का लाभ!

बलिया में मृत किसान भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। इस बात का खुलासा लाभ ले रहे किसानों की सत्यापन रिपोर्ट में हुआ है। विभागीय जांच में पता चला कि सम्मान निधि का लाभ ले रहे 4 हजार 494 किसानों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 7 हजार 945 किसान भूमिहीन हैं, यानि कि कृषिभूमि न होने के बावजूद भी इनके द्वारा पीएम किसान योजना का लाभ उठाया जा रहा है।

सरकार की ओर से ऐसे ही अपात्र किसानों का डेटा संकलित किया जा रहा है। कृषि विभाग की और से जिले के 1739 राजस्व गांवों के 450191 किसानों का डाटा भूलेख अंकन के लिए डाउनलोड किया गया है। इसमें वास्तविक किसानों की संख्या 416942 है। अभी तक 174938 किसानों का सत्यापन हो चुका है। सभी का सत्यापन होने के बाद मृतक और भूमिहीन किसानों की संख्या बढ़ भी सकती है।

भूलेख अंकन के मामले में भी किसानों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अभी तक 161514 किसान यानी मात्र 38.74 फीसद का भूलेख ही पोर्टल पर अपलोड किया गया है। 242006 किसानों भूलेख अंकन क कार्य अवशेष है। जिले के किसानों ने 11वीं किस्त तक की धनराशि प्राप्त कर ली है। लेकिन कई अब तक सिर्फ 67 फीसदी किसानों ने ही ई केवाइसी कराई है। ऐसे में उनकी  12वीं किस्त अटक सकती है।

वहीं जिला कृषि उप निदेशक इंद्वाज का कहना है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त करने वाले किसानों के सत्यापन का कार्य चल रहा है। उनके भूलेख पीएम किसान सम्मान निधि के पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं। किसान उत्काल अपना भूलेख अपलोड के लिए नहीं देते तो उनकी अगली किरत रोक दी जाएगी। ई-केवाईसी में भी किसान लापरवाही कर रहे हैं। अभी तकमात्र 67 फीसद किसानों ने ही ई-केवाईसी कराया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago