बलिया बिजली विभाग अब बकायेदारों पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है। लंबे अरसे से बिजली बिल न भरने वाले के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। रविवार देर शाट कांशीराम आवास की बिजली काट दी गई। यहां रहने वाले 300 से ज्यादा परिवारों पर बिजली विभाग का तीन करोड़ रुपए बिल बकाया है।
साल 2010 में बसपा सरकार के कार्यकाल में नगर पंचायत की ओर से बांसडीह-सहतवार मार्ग पर कांशीराम योजना के तहत करीब 300 आवासों का निर्माण कराया गया था। इन आंवटित आवासों में कई लोग रहते हैं। लेकिन यहां रहने वाले लोगों ने कभी अपने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया।
बिजली विभाग के मुताबिक प्रत्येक उपभोक्ता पर 60 से 80 हजार रुपये का बकाया है। बिजली विभाग ने इन लोगों को कई बार नोटिस देकर बिल जमा करने की अपील की लेकिन किसी ने भुगतान नहीं किया। अंतत: रविवार की देर शाम को बिजली विभाग की टीम ने पूरे कांशीराम आवास की बिजली काट दी। वहीं आवासों में रहने वाले लोगों का कहना है कि आवास आवंटन के समय में कहा गया था कि बिजली का बिल नहीं लगेगा लेकिन अब बिल मांगा जा रहा है। आवास के लोगों ने बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
इससे पहले भी 10 सितंबर को विभाग ने आवास की बिजली काटी थी। लेकिन उपभोक्ताओं के प्रदर्शन और समाजसेवियों के हस्तक्षेप से बिजली आपूर्ति कर दी गई थी। लेकिन विभाग ने दो सप्ताह के अंदर बिल जमा करने की मोहलत दी थी लेकिन किसी ने भी बिल जमा नहीं किया। लिहाजा विभाग ने बिजली काट दी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…