Categories: बलिया

जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि को नमन करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, इस दिन होगा आगमान

बलिया के जयप्रकाश नारायण के गांव सिताबदियारा बिहार में 11 अक्टूबर को गृहमंत्री अमित शाह आने वाले हैं। 11 अक्टूबर को ही लोकनायाक जयप्रकाश की जन्म जयंति है। इसी दिन उनकी प्रतिमा का अनावरण होगा। सिताबदियारा में इसके पहले जेपी के जन्मस्थली पर पूर्व गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने जनचेतना रथ यात्रा की शुरूआत 2011 में किया था। अब 11 साल बाद गृहमंत्री अमित शाह का आगमन इसी जगह हो रहा है।

बता दें कि 11 अक्टूबर के दिन ही 1902 में लोकनायक जयप्रकश नारायण का जन्म सिताबदियारा में हुआ था। उनका निधन 8 अक्टूबर 1979 में पटना बिहार में हुआ था। 11 अक्टूबर को उनकी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं अमित शाह के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरु हो गई हैं। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के मुताबिक शाह ने आने की अनुमति दे दी है। अब 11 साल बाद गृहमंत्री अमित शाह जेपी की जन्मभूमि को नमन करने पहुंचेंगे।

जयप्रकाश नगर से सिताबदियारा की दूरी लगभग तीन किमी है। एक बांध के पश्चिम दिशा में जयप्रकाश नगर और बांध के पूरब दिशा में सिताबदियारा है। ऐसे में  बिहार के सिताबदियारा में गृह मंत्री के आगमन को लेकर लोग उत्साहित हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago