Categories: बलिया

जनता के बीच पहुंचे विधायक हंसू राम, दी ईद की मुबारकबाद

मंगलवार को ईद का त्यौहार पूरे बलिया जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  जिले के मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई और लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी।

ईद के मौके पर बेल्थरा रोड विधायक हंसूराम क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचे और सभी को ईद की बधाई दी। वह समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा बलिया, के जिलाध्यक्ष मतलूब अख़्तर के घर पहुंचे, उन्हें गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। इसी के साथ क्षेत्रीय जनता से आपसी सौहार्द्र के साथ पर्व मनाने की अपील की।

इस दौरान विधायक हंसूराम बेल्थरा रोड में उमरगंज की ईदगाह पहुंचे और लोगों को ईद मुबारक कहा। साथ ही बिठुआँ ईदगाह पर जाकर भी उन्होंने लोगों को बधाई दी। रमजान के पाक महीने में 30 रोज़ों के बाद चांद का दीदार होने पर ईद का पर्व मनाया जाता है। मुस्लिम समाज में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिलता है। ऐसे में विधायक हंसूराम खुद जनता के बीच में पहुंचे और लोगों को मिठाई खिलाकर ईद की शुभकामनाएं देते हुए खुशियां बांटी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 day ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago