बलिया पुलिस ने चार शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की बाइक को काटकर अलग-अलग पार्ट्स बेचने की योजना बना रहे थे। तभी पुलिस ने इन्हें धरदबोचा। आरोपियों के पास से कुल 8 मोटरसाइकिल समेत मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद हुए हैं।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही की है। जानकारी के मुताबिक चौकी प्रभारी रतसर गिरिजेश सिंह हमराहियों के साथ गश्त कर रहै थे। उसी दौरान सूचना मिली कि अंजनी गुप्ता (निवासी रतसर कला, थाना गड़वार) के हाता में कुछ लोग चोरी की मोटर साइकिल काटकर अलग- अलग पार्टस को बेचने के लिए कहीं जाने वाले है।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां से चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। उनकी पहचान रतसर निवासी गोविन्द गुप्त, कुकुरभुक्का निवासी धनन्जय यादव तथा मेउली थाना पकड़ी निवासी जितेन्द्र कुमार व पवन खरवार के रूप में हुई। जिनके पास से आठ मोटरसाइकिल व एक मोटरसाइकिल का इंजन, आठ चोरी के वाहन के कटे हुए पार्ट्स भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…