Ballia- पूर्व मंत्री बताकर डॉक्टर को दी जान से मारने की धमकी, जातिसूचक शब्दों से किया अपमानित

बलिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर के डॉक्टर को धमकी देने का मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने खुद को बिहार का पूर्व मंत्री बताकर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी है। मामले की शिकायत उभांव थाना पुलिस से की गई और अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। सीएचसी के डॉक्टर्स ने कार्य बहिष्कार कर दिया है डॉक्टर्स की एक आवश्यक बैठक होने जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी ना होने डॉक्टर्स आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं बन्द कर सकते हैं।

पुलिस को दी शिकायत में डॉक्टर ने बताया कि फरसाटार गांव निवासी अमरेश कनौजिया पुत्र शिवनाथ की तबियत खराब होने पर सीएचसी सीयर आया था। जिसका इलाज वह कर रहे थे। इस दौरान सीएमओ, डीएम और सीएमएस ऑफिस से अस्पताल के अधीक्षक डॉ तनवीर आजम के यहां फोन आया कि अस्पताल में चिकित्सक उपलब्ध नहीं है। जबकि उस समय डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद था। धमकी देने वाला शख्स खुद को पूर्व मंत्री श्याम रजक बता रहा था।

इस दौरान 12 बजे डॉ साजिद के मोबाइल पर पूर्व मंत्री श्याम रजक बताते हुए और फोन आया और कहने लगे कि हमारे मरीज का इलाज ठीक से करो फोन पर उनकों गालियां देने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। साथ ही गुड्डू कनौजिया और अन्य 5 लोग भी आकर धमकी देने लगे और कहने लगे कि मंत्री के आदमी है। इस घटना के बाद डॉक्टर साजिद डरे हुए है। 

वहीं सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी राजेश गुप्ता और चौकी इंचार्ज सीयर मदन लाल ने सीएचसी सीयर पहुँचकर करवाई करने का भरोसा दिया। पीड़ित डॉक्टर साजिश ने उभांव थाना में इस घटना की तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। सूत्रों की माने तो सीएचसी के कुछ लोगों के राजनीति के कारण इस तरह की घटनाएं देखने को मिल रही है। वहीं डॉक्टर अब बिफर गए हैं गिरफ्तारी ना होने पर काम बंद भी सकते हैं। हालांकि पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने दावा कर रही है।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago