Categories: बलिया

बलिया- युवक और युवती ने जहर खाकर दी जान, तफ्तीश में जुटी पुलिस

बलिया। नगरा क्षेत्र में युवक और युवती के आत्महत्या करने से सनसनी फैल गई। जहां खनवर गांव में युवक और युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद से दोनों के ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आखिर दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया। बताया जा रहा है कि शुभम उपाध्याय पुत्र हरींद्र उपाध्याय ने रविवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया था।

हालत बिगड़ने पर परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बछईपुर ले गए जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। और फिर सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया यह सवाल बना हुआ है।वहीं खनवर-रसड़ा मार्ग पर जहरीला पदार्थ के सेवन से एक युवती अचेतावस्था में सड़क किनारे गिरी मिली। स्थानीय लोगों ने उसे भी बछईपुर अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवती की पहचान अर्चना पुत्री कमलेश, पांडेयपुर के रूप में हुई। दोनों मौतों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दोनों ही घटनाओं को लेकर थानाध्यक्ष नगरा देवेंद्रनाथ दुबे ने कहा कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा। जांच चल रही है। परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है। युवक के परिजन बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की बात कर हैं जबकि युवती के परिजन अर्चना की मौत से हतप्रभ हैं। हालांकि जांच के बाद ही आत्महत्या का कारण पता चल सकेगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 days ago

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago