Categories: बलिया

मऊ के बाल सुधार गृह में बंद बलिया के किशोर की संदिग्ध मौत

मऊ के बाल सुधार गृह में बंद बलिया के एक किशोर बंदी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसका शव सुधार गृह के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। किशोर की मौत की खबर लगते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर पाक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म के मुकदमे में 17 अक्तूबर 2021 से यहां बाल सुधार गृह में बंद था। जब वह अपने बिस्तर पर नहीं मिला तो उसे ढूंढते हुए दूसरा किशोर बाथरुम गया। जहां रोशनदान में लगी लोहे के एंगल में मच्छरदानी के कपड़े के फंदे से लटकता हुआ उसका शव दिखा।

किशोर ने सुधार गृह के वार्डन को सूचना दी। जानकारी पर उच्चाधिकारी और कोतवाली पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। वहीं परिवारजनों ने पूरे मामले में बलिया और मऊ के जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर मजिस्ट्रीयल जांच की मांग की है

मृतक किशोर के बड़े भाई ने बताया कि उनके मोबाइल पर शनिवार रात तीन बजे फोन आया कि छोटे भाई की तबीयत खराब हो गई थी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका शव जिला अस्पताल में रखा गया है। परिजनों का आरोप था कि उन्हें लाश शाम साढ़े चार बजे दिखाई गई। मृतक के पिता और बड़े भाई ने आरोप लगाया कि किशोर की मौत साजिश का हिस्सा है।

मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि उसके द्वारा फंदा लगाने के बाबत कोतवाली पलिस की ओर से दिए गए बयान विरोधाभासी रहे। वहीं सीओ सिटी धनंजय मिश्र ने बताया कि परिवार वाले खुद ही काफी देरी से यहां पहुंचे थे। साजिश का आरोप निराधार है। जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर का कहना है कि इस मामले में किसी तरह की कोई बात छिपाई नहीं गई है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago