उत्तर प्रदेश
बलिया, गोरखपुर सहित 37 आईएएस का तबादला, भवानी सिंह खंगारोत बने जिले के नये डीएम
यूपी उपचुनाव नतीजों के बाद योगी सरकार ने 37 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. काउंटिंग के आंकड़े जारी न करने को लेकर विवादों में घिरे गोरखपुर के जिलाधिकारी राजीव रौतेला पर भी तबादले की गाज गिरी है. विजयन पांडियन गोरखपुर के नए डीएम होंगे. तबादले की गाज गोरखपुर के साथ बरेली के डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह पर भी गिरी है.
जिन प्रमुख जिलाधिकारियों के तबादले हुए हैं उनके नाम
– शीतल वर्मा सीतापुर की नई जिलाधिकारी होंगी.
– अखिलेश कुमार मिश्रा पीलीभीत के नए जिलाधिकारी होंगे
– गोरखपुर के नए डीएम विजयन पांडियन बनाए गए हैं.
– आजमगढ़ के डीएम चंद्र भूषण सिंह को अलीगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है.
– शिवाकांत द्विवेदी को चित्रकूट से आजमगढ़ भेजा गया है.
– भदोही के जिलाधिकारी विशाखजी चित्रकूट भेजे गए
– राजेंद्र प्रसाद को निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन से जिलाधिकारी भदोही बनाया गया है.
– कृष्णा करुणेश को हापुड़ से जिलाधिकारी बलरामपुर, प्रमोद कुमार उपाध्याय को जिलाधिकारी सोनभद्र से जिला अधिकारी हापुड़, हेमंत कुमार को जिलाधिकारी चंदौली से जिलाधिकारी अमरोहा बनाया गया है.
– नवनीत सिंह चहल को जिलाधिकारी अमरोहा से जिलाधिकारी चंदौली बनाया गया है.
– राकेश कुमार मिश्र को जिलाधिकारी बलरामपुर से विशेष सचिव एवं अपर आयुक्त चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग में भेजा गया है.
– अमित कुमार सिंह जिलाधिकारी हाथरस को सोनभद्र का नया जिलाधिकारी बनाया गया है.
– रमा शंकर मौर्य अपर निदेशक उद्योग कानपुर, हाथरस के नए जिलाधिकारी होंगे.
– भवानी सिंह खंगारोत बलिया के नए जिलाधिकारी होंगे.
बता दें कि गोरखपुर उपचुनाव की काउंटिंग के समय राजीव रौतेला चर्चा में आए थे.बीजेपी उम्मीदवार उपेंद्र शुक्ल पहले राउंड की काउंटिंग के बाद आगे चल रहे थे, लेकिन दूसरे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद बीजेपी जैसे ही पिछड़ी तो जिले के डीएम राजीव रौतेला ने नतीजों की घोषणा ही रोक दी थी. सवाल उठने के बावजूद डीएम देरी से काउंटिंग के नतीजे जारी कर रहे थे. चुनाव नतीजों की घोषणा में देरी पर चुनाव आयोग ने रिपोर्ट भी मांगी है.
कासगंज हिंसा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर जब दबाव बढ़ रहा था तब फेसबुक पर इस हिंसा को लेकर एक जिलाधिकारी के पोस्ट ने विवाद बढ़ा दिया था. यह डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह थे. बरेली के जिलाधिकारी कैप्टन राघवेंद्र विक्रम सिंह ने कासगंज घटना पर फेसबुक पर एक पोस्ट किया था. उनके 39 शब्दों के इस छोटे से पोस्ट के बाद विवाद खड़ा हो गया था. उस दौरान यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि डीएम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
बरेली के जिलाधिकारी कैप्टन राघवेंद्र ने 28 जनवरी को अपने पोस्ट में लिखा था, “अजब रिवाज बन गया है. मुस्लिम मुहल्लों में जबर्दस्ती जुलूस ले जाओ और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाओ. क्यों भाई वे पाकिस्तानी हैं क्या? यही यहां बरेली में खैलम में हुआ था. फिर पथराव हुआ, मुकदमे लिखे गए…”
उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार, 30 सितंबर 2026 को विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
समारोह में कबड्डी, हॉकी, हैंडबॉल और 100 मीटर दौड़ समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर विजेता खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी नजर आई।
कार्यक्रम का सफल संचालन इरफान अंसारी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करता है। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेकर विद्यालय और देश का नाम रोशन करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों की सराहना की।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल और हैंडबॉल प्रशिक्षक मनोज कुमार पाण्डेय के अथक प्रयासों से खेल प्रतियोगिताओं और पुरस्कार वितरण समारोह को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस अवसर पर इंचार्ज अरविन्द चौबे, चन्द्रकेश गुप्ता, हेमन्त गुप्ता, प्रिया पाण्डेय, साधना राय समेत विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों और शिक्षकों के साथ फोटो सेशन किया गया और समारोह का समापन हुआ।
उत्तर प्रदेश
बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने मेजबान सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क को 06-02 के बड़े अंतर से हराया। मैच की शुरुआत से ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी।
टीम की ओर से अंकिता कुशवाहा ने 2, रितिका यादव ने 2, आइशा गुप्ता ने 1 और श्रेया ने 1 गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस शानदार जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।
टीम की सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने खिलाड़ियों और खेल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल, टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार और टीम मैनेजर रश्मि श्रीवास्तव को भी शुभकामनाएं देते हुए फाइनल के लिए उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर इंचार्ज अरविंद चौबे, आनन्द मिश्रा, नीतू मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।
featured
PET परीक्षा में फर्जीवाड़ा, बलिया के बांसडीह CHC के मेडिकल ऑफिसर अमित गुप्ता गिरफ्तार
बलिया। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में धांधली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने बलिया के बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तैनात मेडिकल ऑफिसर अमित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर पर अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर फर्जी दस्तावेज के जरिए सॉल्वर को परीक्षा में बैठाने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने इस मामले में दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है।
कैसे चलता था खेल
पुलिस के मुताबिक, गिरोह अभ्यर्थियों से 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक वसूलता था। इसके बाद एडमिट कार्ड और पहचान पत्र में हेरफेर कर किसी अन्य व्यक्ति को परीक्षा देने के लिए भेजा जाता था। इस खेल को मेडिकल ऑफिसर अमित गुप्ता संगठित तरीके से संचालित कर रहा था।
गिरफ्तारी और बरामदगी
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी आधार कार्ड, एडमिट कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है।
पुलिस का सख्त रुख
एसपी ने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अमित गुप्ता समेत तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच चल रही है।
यह गिरफ्तारी जिले में स्वास्थ्य विभाग और परीक्षा प्रणाली दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।


