बलिया- 37 गांवों में पानी टंकी लगाने को मिली हरी झंडी, जानें कौन-कौन से गाँव हैं शामिल?

बलिया के लोगों को साफ़ पानी मिले इसके लिए सरकार और विश्व बैंक मिल कर काफी हद तक मदद कर रहे है। इसी के तहत जिले के 37 गांवों में शुद्ध पेयजल की सप्लाई के लिए नए पानी टंकी को हरी झंडी मिल गई है।

ग्रामीण पाइप पेयजल योजना के तहत विश्व बैंक बैच-2 के तहत 37 पानी टंकियों के निर्माण के लिए धन आवंटन कर दिया है। इसके साथ ही जल निगम ने टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

बता दें की योजना के तहत लाभांवित होने वाले अधिकांश गांव अर्सेनिक से प्रभावित है। ऐसे में इन टंकियों के बन जाने से लोगों को काफी हद तक आर्सेनिक से मुक्ति मिलेगी।

जल निगम के अधिकारी  अलाउद्दीन खां ने बताया की विश्व बैंक की तरफ से जनपद में 37 पानी टंकी स्वीकृत हो चुकी हैं। इसके लिए टेंडर की प्रकिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। टेंडर हो जाने के बाद टंकियों के निर्माण संग गांवों में पानी सप्लाई के लिए अन्य कार्य की गति तेज की जाएगी।

ये हैं टंकियों का निर्माण होने वाले गांवों के नाम  

शिवपुर दीयर नंबरी, दोपही, कछुवा ओझा, चंदायर बलिपुर , उदयपुरा, मुड़ाडीह, भरसौता, भोजापुर, गोन्हया छपरा, दिउली, चंद्रपुरा, सरयां, मझौंवा, श्रीपतिपुर, सहरसपाली, विशुनपुरा, मर्चीखुर्द, रामपुर कोड़हरा, सोनकीभाट, तीखमपुर, भरखोखा, बघउच, पिलुई, सरवार ककर घट्टी, चक हाजी उर्फ शेखपुर, कदीयारी पट्टी, उधरन, घोड़हरा, रामपुर चीट, बहेरी, थम्बामोहन, बलीपुर , नसीरपुर, पिपरा, नरहीं, जगदेवा व नंदपुर गांव शामिल है। इसमें उदयपुरा योजना में ग्राम उदयपुरा के साथ ही सवरूबांध, सहोदरा व जमुआं भी शामिल हैं।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago