Categories: बलिया

3 साइबर ठग गिरफ्तारः पहले मोबाइल चुराया फिर फर्जी UPI बना खाते से उड़ाए 7 लाख

बलिया में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी बीच पुलिस ने तीन ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने जनपद के एक शख्स से ऑनलाइन ठगी करते हुए लाखों रुपए ऐंठ लिए। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।

जनपद में सैंकड़ों लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार बन रहे हैं। अहिरौली पांडे गांव निवासी मोतीलाल भी उन्हीं में से एक हैं। जिनका मोबाइल कुछ दिनों पहले चोरी हो गया। बाद में उन्हें पता चला कि उनके बैंक खाते से करीब सात लाख रुपए निकाल लिए गए हैं। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में की।पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर पूरे मामले में छानबीन शुरु की। जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह खेजुरी मोड़ के पास से अहिरौली पांडे निवासी संदीप भारती व मनोज भारती तथा पनिचा निवासी अशोक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

तीनों आरोपियों से पूछताछ की तो कई खुलासे हुए। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मोतीलाल का मोबाइल चोरी कर फर्जी यूपीआई आईडी बनाकर उसके खाते से सात लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस ने आरोपितों के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसओ मनियर के अलावे साइबर सेल प्रभारी विरेंद्र मिश्र, स्वॉट प्रभारी संजय सरोज, सिपाही अमरनाथ मिश्र व राकेश यादव आदि थे। फिलहाल आरोपियों से सख्ती से पूछताछ जारी है जिनसे और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago