तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 2640 प्रवासी मजदूर पहुंचे बलिया……

बलिया डेस्क . कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन के बाद से जनपद में प्रवासियों के आने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. जनपद में मंगलवार की शाम से बुधवार शाम तक कुल तीन ट्रेनें जनपद में आई. जिसमें कोल्हापुर से 670 प्रवासियों को लेकर मंगलवार की शाम श्रमिक स्पेशल ट्रेन बलिया पहुंची, वहीं बुधवार की सुबह आनंद बिहार से 541 मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन बलिया पहुंची, जबकि बुधवार को दूसरी ट्रेन राजकोट से 1429 प्रवासी मजदूरों को लेकर बलिया स्टेशन पहुंची. इस प्रकार 2640 प्रवासियों को लेकर बीते 24 घंटे के अंदर तीन स्पेशल ट्रेन बलिया स्टेशन पहुंची. इस दौरान स्टेशन पहुंचने के बाद सभी प्रवासियों की पहले थर्मल स्क्रीनिंग की गई, फिर दो लिट्टी और एक बोतल पानी व क्वारेंटीन पर्ची के साथ संबंधित बसों में बैठाए गए. प्रतिदिन की भांति शनिवार को भी पूरे स्टेशन परिसर में पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था रही.
रेलवे स्टेशन प्रभार एसडीएम अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार की शाम से बुधवार की शाम तक कुल तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेन बलिया पहुंची. तीनों ट्रेनों में क्रमश: 670, 541, 1429 कुल 2640 मजदूर बलिए पहुंचे. यहां उतरने के बाद उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद उन्हें बसों में बैठाया गया. श्रमिक गाजीपुर, मऊ, देवरिया, गोंडा, इलाहाबाद, लखनऊ के थे. इस दौरान ट्रेन से उतरने के बाद प्रवासियों के चेहरे चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही थी. गौरतलब हो कि बलिया जनपद में श्रमिक स्पेशल ट्रेन से अब तक 41 हजार से प्रवासी मजदूर बलिया आ चुके हैं. इस दौरान पूरी व्यवस्था को संभालने जैसे प्रवासी मजदूरों को एक-एक कर गोला में खड़ा करके थर्मल स्क्रीनिंग कराने से लेकर उन्हें भोजन पैकेट आदि मुहैया कराने तक शहर कोतवाल विपिन सिंह, सीओ अरूण सिंह सहित कई थानों की फोर्स मुस्तैद दिखे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago