बैरिया- संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे की मौत, हत्या की आशंका

बलिया- बैरिया थाना क्षेत्र के विशुनपूरा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान रूबी देवी पत्नी सरोज तुरहा के 8 माह के पुत्र प्रिंस की सोमवार की रात्रि रहस्यमय परस्थितियों में मौत हो गई.

परिजनों ने बच्चे के शव को पुलिस के हवाले कर की पोस्टमार्टम कराने की अपील की . प्राप्त समाचार के अनुसार विशुनपुरा के ग्राम प्रधान रूबी देवी सोमवार की शाम अपने 8 वर्षीय बच्चे को पड़ोस की एक महिला को सुपर्द कर खाना बनाने लगी. खाना बनाने के उपरांत लगभग 8 बजे जब उन्होंने अपने बच्चे को पड़ोस की महिला से वापस लिया तो बच्चे की हालत काफी बिगड़ी हुई थी.

रात्रि को अचानक बच्चे की मौत हो गई. ग्राम प्रधान के परिजनों को आशंका है कि बच्चे को कहि जहर तो नहीं दे दिया गया.परिजनों ने बच्चे के शव को लेकर मंगलवार को सुबह सुरेमनपुर पुकिसचौकी पहुंच गये और पुलिस से बच्चे के शव को पोस्टमार्टम कराने की अपील की. बैरिया पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया.संदिग्ध परिस्थितियों में हुए बच्चे की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह के चर्चा व्याप्त है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago