Categories: देश

25 सितंबर से प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान की होगी शुरुआत, 10 करोड़ परिवारों को लाभ

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के 11 राज्यों के चुनिंदा जिलों में आयुष्मान भारत राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना लागू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद लाल किले से भाषण में अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना को लागू करने की घोषणा की है। योजना सितंबर में पूरी तरह से लागू होने की संभावना है।

योजना के प्रीमियम भुगतान केंद्र और राज्य सरकारें करेंगी। योजना में शामिल किए जाने वाले हर परिवार को इलाज के लिए सालाना 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा। इस योजना से देश के 10 करोड़ परिवारों और 50 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। इसके तहत ग्रामीण इलाकों के 8.03 करोड़ और शहरी क्षेत्रों के 2.33 करोड़ गरीब परिवारों को लाभ होगा।

पंजाब, केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली ने अभी तक योजना को लागू करने की सहमति नहीं दी है। ओडिशा ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया है। अभी तक 22 राज्य ‘ट्रस्ट मॉडल’ के तौर पर योजना को लागू करने की सहमति जता चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने योजना के तहत बीमा करने के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध करने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अस्पताल में भर्ती होने से पहले के स्वास्थ्य संबंधी खर्च और डिस्चार्ज होने के बाद के खर्च भी योजना में शामिल हैं। बीमा कराने के पहले दिन से सभी सुविधाएं मिलने लगेंगी। अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में आने जाने का भत्ता भी दिया जाएगा।

योजना में गरीब, ग्रामीण इलाकों में रहने वाले कमजोर परिवारों को शामिल किया जाएगा।
– लाभार्थियों को आर्थिक आधार पर चुना जाएगा। 80 फीसदी की पहचान हो चुकी है।
– परिवार में सदस्यों की संख्या की सीमा तय नहीं। हर उम्र के सदस्य को लाभ मिलेगा।

गंभीर बीमारियां भी शामिल

– योजना में 1,354 पैकेज हैं। लगभग सभी गंभीर बीमारियां कवर होंगी
– सरकारी और चुने हुए निजी अस्पताल में कैशलेस सुविधा मिलेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago