प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार के प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों के दावे को धता बताते हुए प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र में मंगलवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े पूर्व विधायक के करीबी व सपा के सेक्टर प्रभारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों व व्यापारियों ने दुकानें बंद कर सड़क जाम कर दी।
लोग जब समझाने पर भी नहीं माने तो पुलिस ने लाठीजार्च कर जाम खुलवाया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
अंतू थाना क्षेत्र के पूरे अंती लोहंगपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र सिंह (58) समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारी थे, जो पूर्व विधायक मुन्ना यादव के करीब बताए जाते थे। लकड़ी का कारोबार करने वाले हरिश्चंद्र मंगलवार सुबह पूरे अंती बाजार में गए थे। वहां से लौटते वक्त बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गए।
लोगों ने हरिश्चंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
इस घटना से गांव में भारी तनाव हो गया और व्यापारियों ने दुकाने बंद कर ग्रामीणों के साथ बिहार गंज बाजार में अमेठी रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें थानाध्यक्ष अंतू संजय यादव व सिपाही रमेश यादव घायल हो गए।
इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर स्थिति को संभाला और जाम खत्म कराया। लोहंगपुर गांव में फिलहाल पुलिस बल तैनात है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…